कार्तिकी वारी से पहले पंढरपुर में FDA का बड़ा एक्शन, 54 दुकानों पर छापेमारी, 4 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड

FDA Action In Pandharpur: कार्तिकी वारी से पहले महाराष्ट्र FDA ने पंढरपुर में सख्त अभियान चलाया है। 54 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 4 के लाइसेंस निलंबित किए गए।
Food License Suspended in Pandharpur
पंढरपुर में FDA की कार्रवाईप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पंढरपुर में 54 होटलों, मिठाई की दुकानों और प्रसाद विक्रेताओं पर FDA की रेड

  • FDA ने 4 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए

  • व्रत के खाद्य पदार्थों और प्रसाद के 20 सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए

Food License Suspended in Pandharpur: महाराष्ट्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक पंढरपुर में आगामी कार्तिकी वारी यात्रा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। तीर्थयात्रा के दौरान मंदिर नगरी में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तुकाराम मुंढे की महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। FDA ने पंढरपुर के 54 होटलों, मिठाई की दुकानों, जलपान केंद्रों, भोजनालयों और प्रसाद विक्रेताओं के ठिकानों पर औचक निरीक्षण किया, जिसके बाद अनियमितता पाए जाने पर चार खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ये निरीक्षण एफडीए द्वारा सेफ फूड सेफ महाराष्ट्र अभियान के तहत किए गए, ताकि तीर्थयात्रा के दौरान इस मंदिर नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके। इस अभियान के तहत व्रत के खाद्य पदार्थों और प्रसाद के 20 नमूनों को जांच के लिए भेजे गए।

एफडीए ने व्यापारी संघों के साथ की बैठक

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, एफडीए ने थोक और खुदरा विक्रेताओं तथा व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक जागरूकता बैठक भी आयोजित की। बैठक के दौरान FDA ने विक्रेताओं से प्रमाणित स्रोतों से व्रत के खाद्य पदार्थ खरीदने, उनकी समाप्ति तिथि तथा लेबल की जांच करने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, भोजन को ढककर रखने और बासी या दूषित भोजन बेचने से बचने का आग्रह किया।

Food License Suspended in Pandharpur
शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं से की ठगी और शोषण, इंटरपोल रेड नोटिस के बाद UAE से भारत लाया गया आरोपी

मिलावटखाेरों पर होगी सख्त कार्रवाई

एफडीए के संयुक्त आयुक्त श्रीकांत करकाले ने चेतावनी दी कि यदि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में एकत्र किए गए नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले या मिलावटी पाए गए, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्तिकी एकादशी से पंढरपुर की कार्तिकी वारी

बता दें कि सोलापुर जिले के पंढरपुर में स्थित प्राचीन विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर से जुड़ी कार्तिकी वारी का आयोजन कार्तिकी एकादशी के आसपास किया जाता है। यह महाराष्ट्र के प्रमुख तीर्थ आयोजनों में से एक है, जिसमें राज्यभर से भगवान विट्ठल के भक्त शामिल होते हैं।

Food License Suspended in Pandharpur
महाराष्ट्र का सबसे ठंडा शहर बना धुले, पारा लुढ़ककर 6.3°C पर पहुंचा; मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों की संख्या घटी

विश्व प्रसिद्ध पंढरपुर की आषाढ़ी वारी

पंढरपुर की आषाढ़ी वारी भी विश्व प्रसिद्ध है। यह वारकरी परंपरा की एक प्राचीन और अत्यंत पवित्र पदयात्रा है। इसमें लाखों श्रद्धालु आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर भगवान विट्ठल का आशीर्वाद पाने के लिए पैदल चलकर पंढरपुर जाते हैं।

इस दौरान संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी आलंदी से प्रस्थान करती है और सत तुकाराम महाराज पालकी देहू से प्रस्थान करती है। वारकरी संप्रदाय की लोग दिंडी नामक अनुशासित समूहों में शामिल होते हैं। वे ज्ञानोबा-माउली और तुकाराम के साथ-साथ भगवान विट्ठल के नामों का जाप करते हैं।