पंढरपुर में बाइक और नाव से निरीक्षण पर निकले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, खुद धोया चंद्रभागा घाट, दिए 5 करोड़

Eknath Shinde Pandharpur Visit: कार्तिकी एकादशी यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पंढरपुर पहुंचे। बाइक व नाव से निरीक्षण कर खुद घाट की सफाई की और 5 करोड़ फंड का ऐलान किया।
Pandharpur Chandrabhaga Ghat Cleaning
एकनाथ शिंदेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कार्तिकी एकादशी यात्रा की तैयारियों के लिए पंढरपुर नगरपालिका को पांच करोड़ रुपये का विशेष फंड मिला।

  • चंद्रभागा नदी किनारे नए घाट, चेंजिंग रूम, शौचालय और स्नानगृह विकसित किए गए।

  • दर्शन की कतारों में पंखे, कूलर और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।

Pandharpur Chandrabhaga Ghat Cleaning: पंढरपुर में कार्तिकी एकादशी यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार और पंढरपुर नगरपालिका ने व्यापक तैयारियां की हैं।

वारकरियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नपा को पांच करोड़ रुपये का विशेष फंड दिया गया है।

यात्रा के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ आधुनिक मशीनरी भी तैनात की गई है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पंढरपुर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को दी।

मोटरसाइकिल से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

कार्तिकी एकादशी की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पहले मोटरसाइकिल से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने चंद्रभागा नदी में नाव के जरिए भ्रमण कर नदी के दोनों किनारों और घाटों पर वारकरियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिंदे ने कहा कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

ऐसे में प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता दी गई है। श्रद्धालुओं को शुद्ध मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी क्षमता से संचालित किया जाएगा।

विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल के अतिदक्षता विभाग (आईसीयू) का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा शौचालयों और स्नानगृहों की दिन में चार से पांच बार सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चंद्रभागा नदी क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी शौचालयों का उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया और पानी की पर्याप्त उपलब्धता तथा स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष जताया।

Pandharpur Chandrabhaga Ghat Cleaning
एकनाथ शिंदेसोर्स- सोशल मीडिया
Pandharpur Chandrabhaga Ghat Cleaning
मुंबई पुलिस की आधुनिक गश्त योजनाओं का बुरा हाल, करोड़ों खर्च के बाद ATV, सेगवे और घुड़सवार इकाई पड़ी ठप

स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर प्यूरिफायर लगाए

वारकरियों को स्नान के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर वाटर प्यूरिफायर लगाए गए हैं। चंद्रभागा नदी के किनारे चेंजिंग रूम, शौचालय, स्नानगृह और घाट विकसित किए गए हैं।

नए घाटों के निर्माण से श्रद्धालुओं की भीड़ को अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। वहीं, रेलवे परिसर की लगभग 65 एकड़ जमीन का भी यात्रा प्रबंधन के लिए उपयोग किया जा रहा है।

दर्शन के लिए लगने वाली लंबी कतारों में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए पंखे, कूलर और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा के दौरान किसी भी वारकरी को असुविधा न हो। निरीक्षण में यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

Pandharpur Chandrabhaga Ghat Cleaning
एकनाथ शिंदेसोर्स- सोशल मीडिया
Pandharpur Chandrabhaga Ghat Cleaning
गोकुल दूध 6 रुपये तक महंगा, 21 नवंबर से लागू होंगी नई दरें; देखें मुंबई-पुणे के ताजा रेट

एकनाथ शिंदे ने खुद की घाट की सफाई

निरीक्षण के दौरान चंद्रभागा नदी के घाट पर जब एकनाथ शिंदे ने कर्मचारियों को पाइप से सीढ़ियों की सफाई करते देखा तो उन्होंने खुद पाइप हाथ में लेकर घाट की सीढ़ियों को साफ करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने नाव से नदी में भ्रमण कर दोनों किनारों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील, विधायक अभिजीत पाटील, विधायक राजू खरे, पूर्व मंत्री सिद्धराम म्हेत्रे, पंढरपुर नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. प्रणिता भालके, सोलापुर के जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन सहित शिवसेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।