Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM की सभा के तुरंत बाद शिंदे गुट के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील के ऑफिस पर छापा, मची सियासी हलचल

Raid On Shahajibapu Patil Office: सांगोला में शिवसेना के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील समेत कई दफ्तरों पर छापेमारी हुई। जिसके बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया। पाटील ने भाजपा पर निशाना साधा।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Dec 01, 2025 | 09:25 PM

शिंदे गुट के नेता शाहजीबापू पाटील (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shiv Sena Leader Shahajibapu Patil Raid Controversy: महाराष्ट्र निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सोलापुर जिले के सांगोला से एक बड़ी खबर सामने आई है। देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के नेता और सांगोला के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील के कार्यालय समेत कुल चार जगहों पर छापेमारी की गई। खास बात यह है कि रविवार को ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रचार सभा संपन्न हुई थी और उसके तुरंत बाद यह कार्रवाई हुई, जिसे लेकर राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया जा रहा है।

चुनाव आयोग ने पुलिस की मदद से सांगोला में पांच पार्टी कार्यालयों पर छापे मारे। इनमें भाजपा, शेकाप (शेतकरी कामगार पक्ष), राष्ट्रवादी कांग्रेस और शहर विकास आघाडी के दफ्तर शामिल हैं। शहाजीबापू पाटील के कार्यालय पर पहली छापेमारी के बाद उनके सहयोगी रफीक नादाब के घर पर भी टीम पहुंची। रात 10 बजे शुरू हुई यह छापेमारी सोमवार (1 दिसंबर) तड़के खत्म हुई। प्रशासन की ओर से अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि छापों में क्या मिला है?

सांगोला में शहाजीबापू अकेले

सांगोला नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने शिंदे के शिवसेना के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील को अलग-थलग करते हुए शेकाप समेत सभी दलों का मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके बाद खुद शहाजीबापू पाटील ने कई बार नाराजगी जताई थी।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में म्हाडा घरों के नाम पर 300 करोड़ का घोटाला, जिलाधिकारी जांच के बाद 49 बिल्डरों पर धोखाधड़ी का मामला

नागपुर मनपा का ‘मेगा बजट’ तैयार: 6,000 करोड़ के पार जाएगा आंकड़ा, नए कमिश्नर इटनकर 13 मार्च को करेंगे पेश

GMLR परियोजना प्रभावितों को मार्च अंत तक मिलेंगे 252 फ्लैट, कांजुरमार्ग में पुनर्वास

सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए नासिक को 306 करोड़ की केंद्रीय निधि, सड़क व पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी

भाजपा की इस राजनीतिक चाल से वे काफी नाराज थे। पाटील ने भाजपा की इस रणनीति को घिनौना, घृणित, आतंकवादी और किसी लाचार पर बलात्कार जैसा कृत्य बताते हुए पार्टी पर जमकर निशाना साधा था।

क्या बोले शाहजी बापू?

शिवसेना के पूर्व विधायक शाहजी बापू ने कहा कि मैंने कई चुनाव लड़े हैं लेकिन ऐसी कार्रवाई कभी नहीं हुई। यह सारी पॉलिटिक्स गलत दिशा में जा रही है। आज मेरे मन में पॉलिटिक्स छोड़ने का ख्याल आ रहा है। सीनियर नेताओं से बात करने के बाद अब मैं इसे छोड़ने की सोच रहा हूं। संगोला में पॉलिटिक्स का ऐसा सिस्टम कभी नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:- ‘आपके पति 100 रुपए नहीं देते, देवा भाऊ ने दिए 1500’, मंत्री जयकुमार गोरे के विवादित बयान से मचा बवाल

उद्धव गुट के दानवे का तंज

शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने शहाजीबापू पाटील पर तंज कसा है। दानवे ने कहा कि गुवाहाटी जाते समय ‘झाड़ी पहाटी होटल’ अच्छा लगा। अब भाजपा के खिलाफ मुंह खोलते ही छापों की झड़ी लग गई। उन्होंने आगे कहा कि खाते समय गन्ना मीठा लगा, अब वही गन्ना पीछे पड़ रहा है। अब यह मानना ही पड़ेगा बापू कि सब ओके नहीं है।

मंत्री और नेता शिवसेना संजय शिरसाट ने कहा कि शहाजीबापू पाटील पर की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नजर आ रही है और इसे महायुति के लिए ठीक नहीं माना जा सकता। यदि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है तो यह गठबंधन की भावना के विपरीत है।

Eknath shinde shiv sena leader shahajibapu patil office raid sangola solapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2025 | 09:25 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Shiv Sena
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.