- Hindi News »
- Maharashtra »
- Social Justice Department Scam Allegation Avinash Jadhav Letter
संजय शिरसाट के विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, अविनाश जाधव ने उठाए टेंडर और निधि वितरण पर सवाल
Sanjay Shirsat News: महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय विभाग में कथित करोड़ों के घोटाले का मामला सामने आया है। मनसे नेता अविनाश जाधव ने फडणवीस को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

संजय शिरसाट (सोर्सः सोशल मीडिया)
Social Justice Department Scam: सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट के विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।
इस बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता अविनाश जाधव ने महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय विभाग में करोड़ों रुपए के कथित घोटाले का आरोप लगाया है।
जाधव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। मनसे नेता जाधव ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि सामाजिक न्याय विभाग में योजनाओं के तहत निधि वितरण और टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नायलॉन मांजा प्रतिबंध पर राज्य सरकार की कार्रवाई तेज, बॉम्बे HC में रिपोर्ट के लिए सरकार को 4 सप्ताह का समय
ठाणे में 12-13 मार्च को 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप
विधानसभा में महिला दिवस कार्यक्रम, सीएम फडणवीस ने विपरीत परिस्थितियों से उभरने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
छत्रपति संभाजीनगर: बकाया पानी बिल पर होगी सख्ती, मनपा ने कर वसूली के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उन्होंने दावा किया कि विभाग में कुछ अधिकारी मंत्री कार्यालय के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कामों का आवंटन कर रहे हैं और इसके बदले संबंधित व्यक्तियों से प्रतिशत की मांग की जा रही है। पत्र में यह भी कहा गया है कि विद्यार्थियों के छात्रावास और उनसे संबंधित विकास कार्यों में ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया के नाम पर पहले से ही अग्रिम राशि लेकर कामों का बंटवारा किया गया। इससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
PA और अधिकारी पर भी आरोप
अविनाश जाधव ने मंत्री संजय शिरसाट के निजी सचिव भरत कदम पर भी गंभीर आरोप लगाए है। इसके अलावा विभाग में विशेष कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहे सिद्धार्थ भंडारे की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। जाधव का आरोप है कि सिद्धार्थ भंडारे किसी आधिकारिक आदेश के बिना ही विभाग में कार्य कर रहे हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति और अधिकारों की भी जांच की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
पहले भी लग चुके हैं आरोप
मंत्री शिरसाट इससे पहले सिडको से जुड़े मामले, छत्रपति संभाजीनगर के एक होटल से संबंधित प्रकरण और सामाजिक न्याय विभाग की निविदा प्रक्रिया को लेकर भी सवाल के घेरे में आ चुके है। अब एक और कथित घोटाले को लेकर उनके विभाग पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद विभाग की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और योजनाओं के तहत होने वाले खर्च पर भी प्रश्नविहन खड़े हो गए हैं।
Social justice department scam allegation avinash jadhav letter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान युद्ध खत्म होने के करीब, तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट
Mar 10, 2026 | 08:52 AMनायलॉन मांजा प्रतिबंध पर राज्य सरकार की कार्रवाई तेज, बॉम्बे HC में रिपोर्ट के लिए सरकार को 4 सप्ताह का समय
Mar 10, 2026 | 08:44 AMसावधान! ज्यादा पीले और चमकदार भुट्टे बढ़ा सकते हैं आपकी परेशानी; खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Mar 10, 2026 | 08:39 AMठाणे में 12-13 मार्च को 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप
Mar 10, 2026 | 08:38 AMईरान में नए सर्वोच्च नेता का ऐलान… दुनिया भर में तेल संकट और पड़ोसी देशों में स्कूल-कॉलेज बंद
Mar 10, 2026 | 08:38 AM‘सिर्फ झगड़ा करना अपराध नहीं…’, दहेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा? सास-ससुर को दे दी राहत
Mar 10, 2026 | 08:36 AMविधानसभा में महिला दिवस कार्यक्रम, सीएम फडणवीस ने विपरीत परिस्थितियों से उभरने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
Mar 10, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM











