सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को शिरडी में प्रवेश करने पर लगाई रोक
- Written By: अमित बोरकर
Updated On:
Dec 09, 2020 | 12:54 AM
पुणे. सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई (Trupti Desai) के महाराष्ट्र के शिरडी (Shirdi) कस्बे में प्रवेश पर 11 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिरडी साईं बाबा मंदिर (Shirdi Sai Baba Temple) के अधिकारियों ने कुछ बोर्ड लगाए थे, जिनपर श्रद्धालुओं से ”सभ्य” तरीके के वस्त्र पहनने को कहा गया था। देसाई द्वारा इन बोर्डों को हटाने की धमकी दिये जाने के बाद उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है। (Social activist Trupti Desai banned from entering Shirdi)
उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (शिरडी क्षेत्र) गोविंद शिंदे (Govind Shinde) ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए देसाई को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे निकटवर्ती अहमनगर जिले के शिरडी में आठ दिसंबर मध्यरात्रि से 11 दिसंबर मध्यरात्रि तक प्रवेश नहीं करने के लिये कहा गया है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
Birthday Horoscope: आज पैदा हुए लोगों का कैसा रहेगा आगामी वर्ष? जानें नए साल का करियर, स्वास्थ्य का लेखा-जोखा
Nagpur Weather: नागपुर में हीटवेव का अलर्ट, आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम कैसा होगा?
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Social activist trupti desai banned from entering shirdi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 09, 2020 | 12:54 AM
