-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raju Shetty Farmers Chakka Jam Mumbai Goa Highway Kankavli Sindhudurg
राजू शेट्टी के नेतृत्व में किसानों का चक्का जाम, मुंबई-गोवा हाईवे पर गरमाया माहौल
Mumbai Goa Highway Chakka jam: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्व में सिंधुदुर्ग के कणकवली में मुंबई-गोवा हाईवे पर किसानों ने चक्का जाम आंदोलन किया।

Sindhudurg farmers agitation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sindhudurg District: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्व में सोमवार को सिंधुदुर्ग जिले में मुंबईगोवा हाईवे पर कणकवली तहसील के नांदगांव ओवरब्रिज के पास किसानों ने चक्का जाम आंदोलन किया गया।
इस दौरान राजू शेट्टी समेत किसानों ने हाईवे की दोनों लेन पर बैठकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पूरे इलाके में माहौल गरमा दिया। बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपनाया।
प्रति हेक्टेयर 3 लाख रुपये मुआवजे की मांग
इस आंदोलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक वैभव नाईक, नगराध्यक्ष संदेश पारकर, उपनगराध्यक्ष सुशांत नाईक, आम उत्पादक संघ के काका ढोके और उत्तम लोके सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
समुद्र में डूबी युद्धपोत INS गुलदार! भारत में पहली बार शुरू होने जा रहा है सबमरीन टूरिज्म, जानें इसकी खासियत
मुंबई में बवाल! राजू शेट्टी को पुलिस ने घसीटा; किसानों के मार्च पर पुलिस की सख्ती, कई बड़े नेता हिरासत में
सिंधुदुर्ग के मूठ गांव का बड़ा कीर्तिमान! 100% Digital Census पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
‘कांग्रेस है महिला हितों के खिलाफ’, सिंधुदुर्ग में नितेश राणे ने ‘नारी शक्ति बिल’ को लेकर विपक्ष को घेरा
इससे पहले निकाले गए आक्रोश मोर्चे में राजू शेट्टी ने आम मैंगो की खेती करने वाले किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 5 लाख रुपये और काजू की खेती करने वाले किसानों के के लिए प्रति हेक्टेयर 3 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी।
यातायात में बदलाव के आदेश
उस समय पालकमंत्री नितेश राणे ने सकारात्मक आश्वासन दिया था, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके विरोध में यह चक्का जाम किया गया। एहतियात के तौर पर भारी वाहनों को पहले ही तलेरे और हुंबरट में रोक दिया गया था। पुलिस प्रशासन ने भी यातायात में बदलाव के आदेश जारी किए थे।
ये भी पढ़े: अकोला: पाटखेड में आग का तांडव; गेहूं की फसल, सिंचाई सेट और झटका मशीन जलकर खाक, किसान को भारी आर्थिक नुकसान
तहसीलदार दिक्षांत देशपांडे ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की
इसके चलते आंदोलनकारियों ने नांदगांव से अपना निर्णय बदलते हुए हुंबरट की ओर कूच किया और करीब 7 से 8 किलोमीटर पैदल चलकर हाईवे जाम करने पहुंचे। इससे पहले नांदगांव में प्रशासन की ओर से एसडीएम जगदीश कातकर और तहसीलदार दिक्षांत देशपांडे ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की।
हालांकि, मांगें पूरी होने तक चक्का जाम जारी रखने की चेतावनी दी गई। इसके बाद राजू शेट्टी और अन्य वक्ताओं ने किसानों को आगे की रणनीति के बारे में मार्गदर्शन दिया और आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लेते हुए नांदगांव से रवाना हुए।
Raju shetty farmers chakka jam mumbai goa highway kankavli sindhudurg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कराची हमले का पाकिस्तान ने लिया बदला! आधी रात अफगानिस्तान सीमा पर भीषण सैन्य कार्रवाई, 29 की मौत
Jun 29, 2026 | 07:07 AMVat Purnima 2026: 29 जून को रखा जाएगा वट पूर्णिमा व्रत, पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए जानें शुभ योग
Jun 29, 2026 | 07:02 AMनागपुर में रविवार को बारिश ने दिया ‘धोखा’, अब 30 जून से झमाझम बरसात के आसार
Jun 29, 2026 | 06:54 AMLIVEआज की ताजा खबर 29 जून LIVE: CM सुवेंदु अधिकारी आज UCC बिल करेंगे पेश; पाक ने अफगानिस्तान पर किया हमला
Jun 29, 2026 | 06:52 AMBirthday Horoscope 29 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें शिक्षा और करियर के बेहतरीन योग
Jun 29, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: आज से सक्रिय होगा मानसून, मुंबई समेत 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का मौसम
Jun 29, 2026 | 05:55 AMआगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














