-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Avaada Foundation Free Bus Service For Children Of Tribal Areas Of Betul And Ujjain Districts
बैतूल और उज्जैन जिलों के आदिवासी इलाकों के बच्चों के लिए फ्री बस सेवा
- Written By: विजय कुमार तिवारी
अब मध्य प्रदेश के इन दो जिलों के आदिवासी इलाकों के बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इसके अलावा, बस यात्रा के दौरान बच्चे आपस में बातचीत कर सकेंगे और नए दोस्त बना सकेंगे।

अवादा फाउंडेशन की पहल (सौ. से फाउंडेशन)
भोपाल : अवादा फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश के बैतूल और उज्जैन जिलों के आदिवासी इलाकों में स्थित स्कूलों के लिए दो स्कूल बसें प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अभियान शुरू किया है। इन बसों के जरिए 52 गांवों के सैकड़ों बच्चे, जो स्कूल दूर होने की वजह से पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर थे, अब आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे और अपने सपनों की ओर एक कदम और बढ़ा सकेंगे।
इस अवसर पर विद्यालयों में रंगारंग समारोह आयोजित किए गये। बस सेवा के बारे में बताते हुए अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी ने कहा, “हम मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन स्कूल बसों के माध्यम से हमने बच्चों को स्कूल पहुंचने में होने वाली दिक्कतों को कम करने की कोशिश की है। हमारा विश्वास है कि शिक्षा ही बच्चों के बेहतर भविष्य की कुंजी है।”
ये स्कूल बसें बच्चों को न सिर्फ स्कूल तक ले जाएंगी, बल्कि उनके जीवन में एक नई शुरुआत भी लेकर आएंगी। अब बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इसके अलावा, बस यात्रा के दौरान बच्चे आपस में बातचीत कर सकेंगे और नए दोस्त बना सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
CM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
सीहोर: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
दतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
अवादा फाउंडेशन की पहल
अवादा फाउंडेशन कई वर्षों से देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण कर उन्हें बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान किया है। साथ ही, कंप्यूटर और कोडिंग का विशेष कोर्स भी शुरू किया है, जिसके तहत छात्र आठ महीने में पांच साल का पाठ्यक्रम पूरा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें…हमारी अधूरी ख्वाहिश को दर्शाते हैं सपने, जानिए सेहत के लिए किस तरह से होते हैं फायदेमंद
फाउंडेशन ने ‘माइंड ओपनिंग टेक्निक’ नामक एक अनूठी पहल भी शुरू की है, जिसके तहत स्कूलों की दीवारों पर पाठ्यक्रम को रोचक तरीके से चित्रित किया जाता है, जिससे बच्चे मजेदार और इंटरैक्टिव तरीके से सीख सकें। शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अवादा फाउंडेशन ने स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय सुविधाएं, स्कॉलरशिप प्रोग्राम, उद्यमिता कक्षाएं और करियर काउंसलिंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा, खेल महोत्सव और समर कैंप के दौरान खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें..महाराष्ट्र में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, बोले CM शिंदे- गृहमंत्री शाह के साथ पॉजिटिव रही बातचीत
यह पहल बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अवादा फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Avaada foundation free bus service for children of tribal areas of betul and ujjain districts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM












