Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना ने बीजेपी पर कसा तंज कहा, भाजपा ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह है

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Aug 09, 2022 | 02:53 PM

मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मंगलवार को शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को शामिल किए जाने के बाद मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) ने तंज कसा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘वॉशिंग मशीन’ (Washing Machine) की तरह है और एक बार जब नेता उनके पाले में चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं। 

पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) नीत महा विकास आघाडी (MVA) सरकार में शामिल रहे राठौड़ को एक महिला की मौत के मामले को लेकर आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। हाल में सत्तार की तीन बेटियों और एक बेटे का नाम 7,880 अभ्यर्थियों की उस सूची में दिखायी दिया था, जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2019-20 में कथित धांधली के संबंध में प्रतिबंधित तथा अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

राठौड़ तथा सत्तार दोनों को ही शिंदे के मंत्रिमंडल के आज हुए विस्तार में शामिल किया गया है। इन दोनों नेताओं के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की पेडनेकर ने कहा, ‘यह (BJP) वॉशिंग मशीन की तरह है। एक बार जब वे वहां चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं।’ शिंदे ने कहा कि जब महाविकास आघाड़ी सरकार सत्ता में थी तब ही राठौड़ को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी इसलिए उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

CM बदलना है तो फिर से चुनाव कराएं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर फूट-फूटकर रो रहे JDU नेता, देखें VIDEO

बीएमसी में फिर आमने-सामने ठाकरे बंधु? नगरसेवक बंटवारे पर यूबीटी-मनसे में तकरार

बिहार में खत्म होगा नीतीश युग…राज्य को मिलेगा पहला भाजपाई CM? सियासी उठापटक के बीच सामने आया बड़ा फैसला!

पैनल पद्धति में पहली बार चुनाव, अंबरनाथ के प्रभाग 15 में भाजपा का कब्जा, दोनों सीटों पर जीत

Shiv sena takes a dig at bjp says bjp is like a washing machine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2022 | 02:53 PM

Topics:  

  • BJP
  • Kishori Pednekar
  • Shiv Sena
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.