मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

जुबान नहीं फिसली...राहुल के इशारे पर कहा आतंकवादी! संबित पात्रा ने खरगे पर किया पलटवार, छिड़ा सियासी घमासान

Sambit Patra on Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे के 'आतंकवादी' वाले बयान पर संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह जुबान फिसलना नहीं, राहुल गांधी की सोची-समझी साजिश है। जानें बीजेपी के तीखे हमले।

प्रिया जैस

Sambit Patra on PM Modi Terrorist Remark: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक विवादिय बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। पार्टी अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी तो आतंकवादी करार दिया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी उन पर हावी हो गई। खरगे के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर BJP सांसद संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा, "यह न केवल निंदनीय है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाता है। यह कोई ज़बान फिसलने की बात नहीं है। भले ही वह कोई सफ़ाई दे रहे हों, लेकिन याद रखिए कि यह कांग्रेस पार्टी की एक सोची-समझी साज़िश है।"

राहुल गांधी के इशारे पर कहा आतंकवादी

पात्रा ने इसे राहुल गांधी की साजिश कहते हुए कहा, "हर रोज़, राहुल गांधी अपने भाषणों में प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, और आज, राहुल के इशारे पर, मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह दिया। यह वही कांग्रेस पार्टी है जो ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कहकर बुलाती है।"

कांग्रेस का आतंकवाद से कनेक्शन

कांग्रेस पार्टी का आतंकवाद से कनेक्शन जोड़ते हुए उन्होंने निशाना साधा और कहा कि "यह वही कांग्रेस पार्टी है जो बड़े-बड़े आतंकवादियों के साथ खड़ी नज़र आती है, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहती है। यह वही कांग्रेस पार्टी है जो ज़ाकिर नाइक को शांति का दूत कहती है। कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि जब भी कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, भारत की जनता ने उसे सज़ा दी है। इस बार भी, भारत की जनता इसका जवाब देगी।"

खरगे का विवादित बयान

बता दें, कि तमिलनाडु चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान खरगे ने अपने बयान में कहा था कि AIADMK मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमज़ोर कर रहे हैं। इस बयान से सियासी घमासान छिड़ गया।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब