Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब महिलाओं को एक खून माफ! राष्ट्रपति को लिखा पत्र, महिला सुरक्षा को लेकर शरद पवार की पार्टी का बड़ा कदम

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की महिला शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों के मद्देनजर एक खून माफ करने की मांग की है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 08, 2025 | 04:30 PM

रोहिणी खडसे व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: देश में महिलाओं पर बढ‍़ रहे अत्याचारों को लेकर एक ओर जहां कानूनों को सख्त किया जा रहा है। वहीं शरद पवार की पार्टी ने नई मांग कर दी है। महाराष्ट्र पुणे के स्वारगेट एसटी डिपो में 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पूरा राज्य सकते में है। इस घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए जा रहे है। इस बीच शरद पवार की पार्टी के महिला शाखा ने राष्ट्रपति का पत्र लिखकर एक नई मांग कर दी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की महिला शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या करने पर सजा में छूट देने का आग्रह किया है।

राेहिणी खडसे ने लिखा पत्र

शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म वाली मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं।

रोहिणी खडसे ने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। खडसे ने पत्र में कहा कि हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग कर रहे हैं।

राज्य सरकार पर साधा निशाना

इस पत्र का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधना है। उन्होंने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है क्योंकि उनके खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा सहित कई अपराध हो रहे हैं।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

शरद पवार की पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करने के बाद उसे स्वीकार कर लिया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Sharad pawar party urges president to give women immunity from committing a murder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 04:00 PM

Topics:  

  • Draupadi Murmu
  • International Women's Day
  • Maharashtra News
  • NCP (SP)
  • Sharad Pawar

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला NQAS प्रमाणपत्र, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी पहचान

2

भाईंदर स्टेशन पर मराठी की अनदेखी? युवक ने किया बड़ा दावा, रेलवे ने दिया ये जवाब

3

15 गुना मुनाफे का झांसा, 75 लाख की शेयर ठगी, मनी प्लांट ग्रोथ घोटाला: फेसबुक प्रचार से शुरू हुई ठगी

4

मनपा चुनाव: कांग्रेस-एनसीपी (SP) साथ, UBT बाहर; कांग्रेस 80, एनसीपी 35 सीटों पर लड़ेगी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.