-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sharad Pawar Denied Uddhav Thackeray Demand To Declare Cm Face Maharashtra Assembly Elections
MVA में अकेले पड़े उद्धव ठाकरे! शरद पवार ने कहा- चुनाव के बाद चुनेंगे CM
- Written By: किर्तेश ढोबले
शरद पवार ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री के चेहरे पर जोर देने का कोई मतलब नहीं है। महा विकास अघाड़ी एक साथ बैठकर मुख्यमंत्री पद पर फैसला करेगी। विधानसभा चुनाव के बाद सीटों की संख्या के आधार पर फैसला होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। अभी महा विकास अघाड़ी को बहुमत मिलना जरूरी है। लोगों के समर्थन के बाद स्थिर सरकार देना जरूरी है।

शरद पवार और उद्धव ठाकरे (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
कोल्हापुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी और महायुति में दरार पडते दिख रही है। उद्धव ठाकरे चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करने की बात कर रहे है। वहीं अब एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार ने दो टूक में जवाब दे दिया है। इससे यह कयास लगाए जा रहे है कि महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री फेस को लेकर राय बंट गई है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने बुधवार को कहा कि एमवीए चुनाव के बाद सीटों के आधार पर सीएम का नाम तय करेगी।
स्थिर सरकार प्राथमिकता
शरद पवार बुधवार को कोल्हापुर में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उनसे सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा गया। शरद पवार ने जवाब में कहा, ‘अभी मुख्यमंत्री के चेहरे पर जोर देने का कोई मतलब नहीं है। महा विकास अघाड़ी एक साथ बैठकर मुख्यमंत्री पद पर फैसला करेगी। विधानसभा चुनाव के बाद सीटों की संख्या के आधार पर फैसला होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। अभी महा विकास अघाड़ी को बहुमत मिलना जरूरी है। लोगों के समर्थन के बाद स्थिर सरकार देना जरूरी है।’
यह भी पढ़ें:- MVA में ‘इलेक्टिव मेरिट’ मापदंड से असंतोष, नागपुर में सीट शेयरिंग को लेकर मचा घमासान
सम्बंधित ख़बरें
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
UBT को बताया उलेमा बचाव टोली, उद्धव के बाबर जनता पार्टी वाले तंज पर नरेश म्हस्के का पलटवार
महायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी
महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय! BJP को मिली सबसे बड़ी हिस्सेदारी; जानें किसे क्या मिला?
उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि एमवीए सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी करे और जल्द से जल्द चुनाव प्रचार शुरू करे। पवार ने कहा, ‘‘एमवीए नेताओं को सात से नौ सितंबर के बीच बातचीत शुरू करनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव प्रक्रिया नवंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी हो जाएगी।
कोई भी मुख्यमंत्री के पद के लिए नहीं लड़ रहा
इस बीच,शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीन घटक दलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई टकराव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमारी लड़ाई किसी के खिलाफ नहीं है। यह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ है और हम चाहते हैं कि इस सरकार को राज्य की सत्ता से हटा दें। यह हमारा प्रमुख उद्देश्य है।”
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पुराने नेताओं पर दांव लगाएगी बीजेपी, RSS ने शीर्ष नेताओं को दी सलाह
एमवीए के मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम चुनाव के बाद तय होने के शरद पवार के बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘यह सही है। आंतरिक चर्चा होगी। कोई भी मुख्यमंत्री के पद के लिए नहीं लड़ रहा। लेकिन सीटों को लेकर रस्साकशी हो सकती है। सभी हर सीट पर दावा करेंगे।” राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि शासक मुंबई को बेच रहे हैं।
1977 में भी हुआ था ऐसा
इमरजेंसी के बाद देश में चुनाव हुए थे। इस चुनाव में जयप्रकाश नारायण ने सभी विपक्षियों से एकजुट होने की अपील की थी। जब सब एक साथ आए तो चुनाव में कोई चेहरा नहीं था। चुनाव के बाद मोरारजी देसाई का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आया। तब तक उनका नाम कहीं नहीं आया था। वह फैसला चुनाव में बहुमत मिलने के बाद हुआ।
यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी का गुरुवार को महाराष्ट्र दौरा, सांगली में जनसभा को करेंगे संबोधित
हमारे लिए सेवा मायने की रखती है
सुप्रिया सुले ने 2 सितंबर को एक इंरव्यू में कहा था, ‘हमारे लिए सेवा मायने रखती है। हम पद को महत्व नहीं देते हैं। अगर देश की सेवा करनी है तो आप किस पद पर काम करते हैं, ये मायने नहीं रखता है। मैं बस चाहती हूं कि महाराष्ट्र का सीएम ऐसा हो जो दिल्ली के सामने न कभी झुका है, न कभी झुकेगा। हमारी पार्टी उस रेस में नहीं है। सुप्रिया से जब पूछा गया कि क्या उद्धव ठाकरे फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस पर एनसीपी सांसद ने कहा कि कोई भी बन सकता है। उद्धव ठाकरे या कांग्रेस का कोई नेता भी सीएम बन सकता है।
Sharad pawar denied uddhav thackeray demand to declare cm face maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














