-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- School Kitchens In Solapur Revamped To Improve Mid Day Meals In Schools
खाने की स्वच्छता की ओर खास ध्यान देंगे स्कूल, ‘अमृत रसोई’ पहल के तहत जिला परिषद ने उठाया कदम
- Written By: अक्सा अंसारी

पुणे: स्कूलों में मध्याह्न भोजन (Mid Day School Meals) में पोषण मानकों को बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने कि भोजन साफ-सफाई से पकाया जाए, महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर (Solapur) में जिला परिषद ने स्कूलों (Zilla Parishad Schools) की रसोई (Kitchen) में आमूलचूल परिवर्तन की शुरुआत की है और इसके लिए 2.5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद की ‘अमृत रसोई’ (Amrit Rasoi) पहल यह सुनिश्चित करेगी कि स्कूल की रसोई आवश्यक उपकरणों से लैस हो उसमें डाइनिंग टेबल, वॉटर प्यूरीफायर, गैस सिलेंडर, बर्तन और अन्य सामान हों।
करमाला के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज राउत ने कहा कि जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले कुल 1500 स्कूल को इस पहल के दायरे में लाया जाएगा करमाला तहसील के 30 से 40 स्कूलों में प्रायोगिक तौर पर इसे लागू किया जा चुका है। सोलापुर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनीषा अवहले ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पाया कि रसोइयों की हालत खराब हैं और जिन परिस्थितियों में वहां खाना बनाया जा रहा है वह मानक के अनुरूप नहीं है इसके बाद उन्होंने यह पहल की।
इस ओर दिया जाएगा ध्यान
जिला परिषद ने हाल ही में ‘अमृत रसोई’ परियोजना के लिए 2.5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। अवहले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ‘‘ मैंने पाया कि रसोई में आवश्यक बर्तनों, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर और जल शोधक जैसे बुनियादी उपकरणों की कमी थी।” अवहले ने अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकों के दौरान स्कूल की रसोई तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पंचायत समिति स्तर के अधिकारियों से रसोईघरों में सुधार को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस योजना में रसोई क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
बंगाल के मिड-डे मील में बच्चों को नहीं मिलेंगे अंडे? ISKCON को कमान मिलते ही भड़की TMC, मचा सियासी बवाल
बिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप
मालेगांव के 28 स्कूलों पर प्रशासक नियुक्त, छात्र संख्या और अनुदान में गड़बड़ी; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
खड़की गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल की रसोई को नया रूप दिया गया है। वहां के प्रधानाध्यापक विलास सिराल ने कहा कि पहले फ्रिज के बिना सब्जियों और अंडों को लंबे समय तक रखना चुनौती पूर्ण था। उन्होंने कहा,‘‘ राउत सर और जिला परिषद का आभार। अब हम सब्जियों को लंबे समय तक रख सकते हैं। फ्रिज के अलावा, हमें बर्तन, एप्रन, टोपी, सैनिटाइजर और सफाई सामग्री भी प्रदान की गई है ताकि रसोई साफ-सुथरी रहे।”
(एजेंसी)
School kitchens in solapur revamped to improve mid day meals in schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














