हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी, महाराष्ट्र से आया हैरान करने वाला मामला
Maharashtra के सतारा में चौंकाने वाला मामला। लेडी डॉक्टर के सुसाइड के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लेडी डॉक्टर ने हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर एक पुलिस अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी
Satara Crime News: सतारा के फलटन स्थित उपजिला अस्पताल की एक लेडी डॉक्टर द्वारा सुसाइड करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आत्महत्या करने वाली स्वास्थ्य कर्मी का नाम डॉ. संपदा मुंडे है। सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने एक पुलिस अधिकारी पर प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है। महिला डॉक्टर ने खुदकुशी करने से पहले अपने हथेलियों पर सुसाइड नोट लिखा। पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट में पीड़ित ने अपने ऊपर अत्याचार होने का आरोप लगाया है, पोस्ट मार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रेप का मामला है या फिर नहीं।
ऐसी बताया जा रहा है कि मुंडे पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के बीच हुए विवाद से डरी हुई थीं। पिछले कुछ दिनों से वो डिप्रेशन में भी थीं। इसी विवाद की वजह से डॉ. संपदा मुंडे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी कि ‘मेरे साथ गलत व्यवहार हो रहा है, मैं आत्महत्या कर लूंगी।’
आखिरकार, वो डर सच साबित हुआ और बीती रात डॉ. संपदा मुंडे ने एक बड़ा कदम उठा लिया। महिला डॉक्टर ने कई मौकों पर कहा था कि मेरे साथ अन्याय हो रहा है, मैं सुसाइड कर लूंगी।
महिला डॉक्टर ने हथेली पर लिखे सुसाइड नोट
लेडी डॉक्टर ने पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। डॉ. संपदा मुंडे की धमकी पर उनके सीनियरों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन, उनके इस कदम से अब पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग हो रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही डॉक्टर के साथ रेप की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल रिपोर्ट आनी बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
यह भी पढ़ें- Chandrapur: ट्रेन की चपेट में आया दुर्लभ उल्लू, इसकी अनोखी खासियत उड़ा देगी होश!
सुसाइड नोट में क्या मिला?
लेडी डॉक्टर ने अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने ने उसे चार बार प्रताड़ित किया। इस नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधिकारी प्रशांत बनकर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
