मेयर के सामने दंगा, अराजकता…रेखा गुप्ता का CM के रूप में संजय राउत ने किया स्वागत, लेकिन याद दिला दिए पुराने कांड
दिल्ली में आज रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद देशभर के राजनेताओं ने रेखा गुप्ता को बधाई दी है। हालांकि, संजय राउत ने उनके पुराने काम भी याद दिला दिए है।
- Written By: प्रिया जैस
संजय राउत और रेखा गुप्ता (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद आज दिल्ली और दिल्ली की जनता के लिए बड़ा दिन था। आज दिल्ली को अपना नया सीएम मिल गया। दिल्ली को सीएम के रूप में अब तक की चौथी महिला उम्मीदवार मिली, जिनका नाम है रेखा गुप्ता। आज शपथ ग्रहण के बाद देश भर से सभी राजनेताओं ने उन्हें सीएम बनने पर बधाई दी।
इस बीच महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भी रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनने पर बधाई दी है। लेकिन उन्होंने स्वागत के साथ-साथ उनके पुराने कांड भी एक बार फिर उजागर कर दिए है, जिसके वे खुद गवाह रहे है।
संजय राउत ने किया स्वागत
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बारे में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “यह अच्छी बात है कि एक महिला को नियुक्त किया गया है। वह एबीवीपी की एक भाजपा कार्यकर्ता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
Mumbai, Maharashtra: On CM-designate, Rekha Gupta being appointed as the CM of Delhi, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "It's a good thing that a woman has been appointed. She is a BJP worker from ABVP who previously caused a lot of destruction and chaos in the Delhi… pic.twitter.com/klDTJiSS10 — IANS (@ians_india) February 20, 2025
संजय राउत ने रेखा गुप्ता के पुराने काम याद दिलाते हुए कहा, सीएम उन्हें बनाया गया है जिन्होंने पहले दिल्ली नगर निगम में बहुत अधिक तोड़फोड़ और अराजकता फैलाई थी, यहां तक कि एक बड़े दंगे को भी जन्म दिया था। इसलिए, यदि ऐसी नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो यह भाजपा की अच्छी पसंद और उसके वैचारिक रुख को दर्शाता है।”
भाजपा की बड़ी जीत
आपको बता दें कि आज दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, और दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी रामलीला मैदान पहुंचे थे। शालीमार बाग सीट से निर्वाचित विधायक रेखा दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य रह चुकी हैं। इन भूमिकाओं में उन्होंने हाशिए पर पड़े समुदायों और महिलाओं के कल्याण के लिए कई अभियान चलाए।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाई है। भाजपा ने 70 सीटों में से 48 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में केवल 22 सीटें ही जीत सकी। कांग्रेस लगातार तीसरे चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
