संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'ऑपरेशन टाइगर की बात करने वालों का अमित शाह ने 100 बार किया ऑपरेशन', संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला

Sanjay Raut On Operation Tiger: महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर के बीच उद्धव ठाकरे ने मातोश्री पर शिवसेना (यूबीटी) सांसदों की बैठक बुलाई। इधर संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और अमित शाह पर तीखा हमला बोला है।

आकाश मसने

Sanjay Raut On Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में ऑपरेशन टाइगर काफी समय से चल रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क होने की बात कही जा रही है। इसी बीच, उद्धव ठाकरे ने 14 जून 'मातोश्री' में सांसदों की एक बैठक बुलाई है।

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने साफ किया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने एकनाथ शिंदे पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह ने 'ऑपरेशन टाइगर' शुरू करने की बात करने वालों पर सौ बार ऑपरेशन किए हैं।

शिवसेना (यूबीटी) की बैठक को लेकर क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए विधायक, सांसद और नगरसेवकों के साथ बैठकें करना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। ऐसी बैठकें अक्सर 'मातोश्री' में होती रहती हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद राउत ने कहा कि विधानसभा का सत्र आने वाला है और उससे पहले मॉनसून का मौसम शुरू हो जाएगा। बारिश के दौरान कई लोगों के लिए मुंबई पहुंचना मुश्किल होता है। इसलिए सांसदों के साथ उनके संबंधित जिलों से जुड़ी चिंताओं और मुद्दों को समझने के लिए कल एक बैठक तय की गई है। चर्चा के लिए कई विषय हैं जैसे कई इलाकों में बारिश की कमी और फंड से जुड़े मुद्दे। संजय राउत ने स्पष्ट किया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कल चर्चा करने के लिए 9 सांसदों से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह ने की शिंदे गुट की सर्जरी: संजय राउत

संजय राउत ने 'ऑपरेशन टाइगर' के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग अफवाहें और खबरें फैलाते रहते हैं कि यह या वह व्यक्ति पाला बदलने वाला है, और जो लोग 'ऑपरेशन टाइगर' शुरू करने की बात करते हैं अमित शाह ने तो उनकी ही कई बार सर्जरी कर दी है। राउत ने आगे कहा कि क्या 'मिंधे' (शिंदे) गुट किसी सीधी-सादी प्रक्रिया से बना है? यह अमित शाह की पार्टी है। क्या यह शिवसेना है?

संजय राउत का बीजेपी पर तीखा हमला

संजय राउत ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टियों को तोड़ना, दूसरे दलों के नेताओं को अपनी तरफ मिलाना और लोगों को पैसे या पद का लालच देकर खरीदना ये सब राजनीतिक विकृति के ही रूप हैं। जब से महाराष्ट्र और देश में मोदी-शाह की सरकार आई है, यह राजनीतिक विकृति अपने चरम पर पहुंच गई है।

राउत ने तीखा हमला करते हुए कहा कि इस जोड़ी ने महाराष्ट्र जैसे राज्य को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इस स्थिति का कोई अंत नहीं है। निश्चित रूप से इसका अंत होगा। राउत ने कहा कि सही समय आने पर महाराष्ट्र और देश की जनता ज़रूर विद्रोह करेगी और इस पूरी विकृति के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी