‘BJP को पार्टियां तोड़ने की लत लग गई है…’, ऑपरेशन टाइगर की खबरों पर भड़के संजय राउत; दी ये बड़ी नसीहत
Sanjay Raut On BJP: ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच भड़के संजय राउत, भाजपा पर लगाया पार्टियां तोड़ने की लत का आरोप। सरकार को नसीहत देते हुए कहा थोड़ा तो संयम तो रखिए।
- Written By: गोरक्ष पोफली
शिवसेना सेजय राउत (सोर्स: फाइल फोटो/सोशल मीडिया)
Sanjay Raut Attacks BJP Over Operation Tiger: महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर की सुगबुगाहट ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उद्धव ठाकरे गुट के कुछ और सांसदों के टूटने की खबरों के बीच शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का गुस्सा सातवें आसमान पर है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जहां एक ओर राजाभाऊ वाजे जैसे निष्ठावान नेता अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए, वहीं दूसरी ओर संजय राउत ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बागी सांसदों की चर्चा पर अपना आपा खोते हुए राउत ने मीडिया के सामने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को और तेज कर दिया है।
बहुमत के बावजूद नशे जैसी लत
संजय राउत ने भाजपा की विस्तारवादी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास संसद में पहले से ही पर्याप्त बहुमत है, फिर भी अन्य दलों को तोड़ने की उनकी भूख शांत नहीं हो रही है। उन्होंने भाजपा की इस कार्यशैली की तुलना एक नशे से की। राउत ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या भाजपा को अब राजनीतिक पार्टियां फोड़ने की लत लग गई है? उनके अनुसार, सत्ता पक्ष का यह व्यवहार लोकतंत्र के लिए एक खतरनाक संकेत है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
‘पिक्चर अभी बाकी है’, ऑपरेशन टाइगर- शिवसेना UBT 6 सांसदों के बाद 16 विधायकों पर शिंदे गुट की नजर
‘शादी किसी के साथ, फिर भागना किसी और के साथ…’; दलबदल की राजनीति पर भड़के रोहित पवार, बताया हर सांसद का रेट
लोकतंत्र और संविधान की याद दिलाई
मीडिया से मुखातिब होते हुए राउत ने उन तमाम पार्टियों की फेहरिस्त गिनाई, जिन्हें पिछले कुछ समय में अस्थिर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया गया, फिर शिवसेना को एक बार पहले ही तोड़ दिया गया और उसके बाद एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के भी दो फाड़ कर दिए गए। अब एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के बचे हुए गुट को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।
VIDEO | Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “The Aam Aadmi Party was broken, Shiv Sena was first split, then the Nationalist Congress Party was split, and now after Trinamool Congress, there is an attempt to break Shiv Sena again. Why is this happening in this country, and for… pic.twitter.com/BAHx4EW3bN — Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2026
राउत ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा, इस देश में लोकतंत्र है और देश संविधान से चलता है। आपको पार्लियामेंट में और कितना बहुमत चाहिए? थोड़ा तो संयम रखिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह से विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए ‘ऑपरेशन’ चलाए जा रहे हैं, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें: कैमरे के सामने रो पड़े ठाकरे गुट के सांसद राजाभाऊ वाजे, वीडियो देख भावुक हुए नेटिजन्स; देखें VIDEO
निष्ठा और आक्रोश का संगम
ठाकरे गुट के भीतर इस समय भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। एक तरफ संजय राउत का यह आग-बबूला अवतार है, तो दूसरी तरफ पार्टी के प्रति समर्पण दिखाने वाले सांसदों का भावुक चेहरा। राउत का यह बयान न केवल भाजपा के प्रति उनके आक्रोश को दर्शाता है, बल्कि यह उनकी हताशा को भी बयां करता है कि कैसे एक-एक करके उनके साथी उन्हें छोड़कर जा रहे हैं।
तमाम स्थानीय छोटे और बड़े पक्षों को बैसाखियों पर लाकर एनडीए अपना एकतरफा राज स्थापित कर रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना एक बार पहले ही टूट चुकी है और इस बार फिर से टूटने की कगार पर है। अब एनडीए या कहें भाजपा की ये विस्तारवादी नीति उन्हें कहां तक लेकर जाती है यह तो वक्त ही बताएगा।
