Sangli Woman Suspicious Death: दहेज प्रताड़ना की बलि चढ़ी सांगली की बेटी, पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज
Sangli Woman Suspicious Death: सांगली जिले की विवाहिता आरती जाधव की तमिलनाडु में संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज और बेटे के लिए प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
दहेज प्रताड़ना (सौ. सोशल मीडिया )
Sangli Woman Suspicious Death News: सांगली जिले के पलूस की एक विवाहिता की तमिलनाडु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाहिता को 50 तोला सोना लाने और बेटे के लिए के दबाव में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
घटना के चार दिन बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं होने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान आरती प्रशांत जाधव के रूप में हुई है।
तमिलनाडु में पति के साथ रहती थी विवाहिता
आरती का मायका सांगली जिले के पलूस में है, जबकि विवाह के बाद वह तमिलनाडु के नागपट्टिनम में पति के साथ रह रही थी। फिलहाल उसका शव पलूस ग्रामीण अस्पताल में रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह आरती की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने घटना को दबाने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
River Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
ये भी पढ़ें :- चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने पर बड़ी कार्रवाई, पुणे-पंढरपुर-अक्कलकोट के 40 प्रत्याशी डिस्क्वालिफाई
मानसिक और शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित
मायके वालों को सीधे सूचना देने के बजाय स्थानीय सराफा व्यापारियों से संपर्क कर पोस्टमार्टम कराने की बात की गई, जिससे परिवार को संदेह हुआ। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पति प्रशांत जाधव, सास, ननद और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर आरती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके कारण उसकी मौत हुई।
मायके पक्ष का आरोप है कि आरती को ‘वंश चलाने के लिए बेटा चाहिए’ कहकर लगातार परेशान किया जाता था। देश में फिर एक और बेटी दहेज प्रताड़ना की कुप्रथा की बलि चढ़ी।
