सांगली के मिरज सरकारी अस्पताल में हादसा, निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का स्लैब गिरा; 7-8 मजदूर घायल

Miraj Civil Hospital Slab Collapse: सांगली के मिरज सिविल अस्पताल में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का स्लैब अचानक गिर गया। हादसे में 7-8 मजदूर घायल हुए, जबकि पुलिस-दमकल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
Sangli Miraj Civil Hospital Slab Collapse
स्लैब अचानक गिरा(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Sangli Slab Collapse 8 Workers Injured: मिरज के सरकारी अस्पताल में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की नई कमान का स्लैब अचानक गिरने से उसके मलबे के नीचे दबने से 7-8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

निर्माणाधीन कमान का स्लैब अचानक गिरा

मिरज सिविल अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर नई कमान के निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान कमान पर स्लैब डालने का कार्य किया जा रहा था, तभी अचानक पूरा स्लैब भरभराकर नीचे आ गिरा। भारी मात्रा में मलबा गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

स्लैब गिरने की तेज आवाज से अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Sangli Miraj Civil Hospital Slab Collapse
नासिक के 26 बांधों में भरपूर पानी, फिर भी 54 कृषि मंडलों में सूखे जैसे हालात; खरीफ फसलों पर संकट

5-6 लोगों को सुरक्षित निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग की टीम और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा। बचाव दल ने तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू किया और 5-6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गंभीर रूप से घायल 7-8 मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर बतायी गयी।

Sangli Miraj Civil Hospital Slab Collapse
SP प्रकाश जाधव की पहल से 598 छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस पाटिलों को राहत, अब सीधे बैंक खाते में मिलेगा मानदेय

मलबा हटाने का काम जारी

घटनास्थल पर JCB की मदद से मलबा हटाने का काम खबर लिखे जाने तक युद्धस्तर पर चल रहा था। बचाव दल यह पता लगाने में जुटा था कि मलबे के नीचे और कोई व्यक्ति तो नहीं फंसा है।

हादसे के बाद अस्पताल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में नागरिक जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निर्माणाधीन कमान का स्लैब अचानक गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। सांगली प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com