-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli »
- Rahul Gandhi Attacks Narendra Modi For Chhtrapati Shivaji Maharaj Staute Collapse
राहुल गांधी का मोदी पर प्रहार, बोले- प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र के हर नागरिक से मांगनी चाहिए माफी
- Written By: शुभम सोनडवले
महाराष्ट्र के सांगली में एक दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र के प्रत्येक नागरिक से माफी मांगनी चाहिए, साथ ही उन्हें नोटबंदी, किसान विरोधी विधेयकों और जीएसटी के लिए भी माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी (पीटीआई फोटो)
सांगली. महाराष्ट्र के सांगली में एक दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र के प्रत्येक नागरिक से माफी मांगनी चाहिए, साथ ही उन्हें नोटबंदी, किसान विरोधी विधेयकों और जीएसटी के लिए भी माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता पतंगराव कदम की यहां प्रतिमा का अनावरण करने के बाद गांधी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गांधी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किस बात के लिए माफी मांगी है, क्या इसलिए कि शिवाजी की प्रतिमा बनाने का ठेका आरएसएस के एक ऐसे व्यक्ति को दिया गया जिसके पास कोई पात्रता नहीं थी या इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के लिए।”
महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर राज्य की भाजपा-शिवसेना-राकांपा सरकार की आलोचना होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के अपने दौरे के दौरान कहा था कि वह महान राजा, अपने “देवता” और उन लोगों से माफी मांगते हैं जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार पश्चिमी महाराष्ट्र के शहर सांगली में आयोजित समारोह में शामिल हुए, जो कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ है। हालांकि महा विकास आघाडी में सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे इस समारोह में शामिल नहीं थे।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
ताहिर हुसैन दोषी करार: BJP का केजरीवाल-कांग्रेस पर हमला, अंकित शर्मा हत्याकांड पर गरमाई राजनीति
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
सपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
सांगली लोकसभा सीट पर शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल से हार गए थे। कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि मोदी को जवाब देना चाहिए कि सारे ठेके केवल “अदाणी और अंबानी” को ही क्यों दिए जाते हैं और वह केवल “दो व्यक्तियों” के लिए सरकार क्यों चला रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने “किसान विरोधी कानूनों” के लिए माफी नहीं मांगी है, जिन्हें बाद में विरोध के कारण वापस ले लिया गया था। उन्होंने मांग की कि मोदी नोटबंदी और “गलत” माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए माफी मांगें। गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र का डीएनए है। उन्होंने साथ ही आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जहां भी आवश्यकता होगी, वे मौजूद रहेंगे। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी मणिपुर नहीं गए, जो गृहयुद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खुद पूर्वोत्तर राज्य को आग में झोंक दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “दो व्यक्तियों” के लाभ के लिए छोटे और मध्यम व्यवसायों को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अदाणी और अंबानी समूह रोजगार पैदा नहीं कर सकते। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दिवंगत पतंगराव कदम ने अपना जीवन कांग्रेस पार्टी, महाराष्ट्र और देश को समर्पित कर दिया और विकास एवं शिक्षा के प्रसार के लिए काम किया।
गांधी ने कहा कि जब इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव हार गईं तो कदम उनके साथ खड़े रहे और यहां तक कि रात दो बजे एक जनसभा आयोजित की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा एक प्रगतिशील राज्य रहा है और छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति शाहू महाराज, डॉ. बी. आर. आंबेडकर और महात्मा ज्योतिराव फुले ने प्रगतिशील मार्ग दिखाया जिससे हर कोई प्रेरणा लेता है।
यह भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी महाराज को लुटेरा कहने वाले कर रहे राजनीति, MVA के खिलाफ BJP का निषेध प्रदर्शन
गांधी ने कहा, “इन महानुभावों की विचारधारा कांग्रेस जैसी ही है। कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र का डीएनए है। आज की राजनीति दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। हम सामाजिक प्रगति चाहते हैं और सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं, जबकि भाजपा कुछ चुनिंदा लोगों का विकास चाहती है।”
विपक्ष के नेता गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि जातिगत संरचना वैसी ही बनी रहे, संविधान को खत्म कर दिया जाए, निर्वाचन आयोग, शैक्षणिक संस्थानों, कानूनी व्यवस्था और नौकरशाही पर कब्जा कर लिया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘इन संस्थानों में शामिल होने के लिए केवल एक ही योग्यता होनी चाहिए कि आप आरएसएस से हों।”
यह भी पढ़ें: शिवाजी महाराज प्रतिमा मामला: मूर्तिकार-ठेकेदार, सलाहकार 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में
जातिगत जनगणना की अपनी मांग को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इससे यह पता चल जाएगा कि विभिन्न सामाजिक स्तरों में कितने लोग हैं और देश की संपत्ति और निर्णय लेने में उनकी क्या हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा, “लेकिन भाजपा ने कहा- नहीं। अब आरएसएस ने कहा है कि जातिगत जनगणना जरूरी है…कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कीमत पर जातिगत जनगणना हो। हमें सच्चाई को समझने की जरूरत है कि देश की संपत्ति से किसे फायदा होता है।” शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में माफी मांगने को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि पतंगराव कदम ने 60 साल तक पारदर्शिता, प्यार और सच्चे प्रयासों के साथ काम किया, लेकिन उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी।
गांधी ने कहा, “माफी तब मांगी जाती है जब आप गलती करते हैं।” उन्होंने कहा कि कदम की प्रतिमा अगले 50-70 साल तक मजबूत रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मौके पर कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा का गिरना राज्य और देश का अपमान है। उन्होंने कहा, “कदम की प्रतिमा राम सुतार ने बनाई है, जो एक कुशल मूर्तिकार हैं।” खरगे ने कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ”राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और शिवसेना के सभी असली नेता हमारे साथ हैं, नकली नेता दूसरी तरफ हैं।”
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने किया सांगली का दौरा, जनसभा में नहीं पहुंचे उद्धव ठाकरे
कांग्रेस प्रमुख खरगे ने कहा कि अगर भाजपा महाराष्ट्र हारती है तो मोदी सरकार भी खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने लोगों से राज्य सरकार की महिलाओं के लिए लाडकी बहिन योजना के बहकावे में न आने को कहा। पवार को जेड प्लस सुरक्षा देने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए खरगे ने कहा कि जनता ही राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख का सुरक्षा कवच है और उन्हें सरकार से सुरक्षा की जरूरत नहीं है। शरद पवार ने अपने भाषण में शिक्षा के क्षेत्र और राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के विकास में पतंगराव कदम के योगदान को याद किया। (एजेंसी एडिटेट)
Rahul gandhi attacks narendra modi for chhtrapati shivaji maharaj staute collapse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
Jul 14, 2026 | 09:09 PMUPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Jul 14, 2026 | 09:07 PMट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
Jul 14, 2026 | 09:07 PM‘हमारा कोई लेना देना नहीं है’, धीरेंद्र शास्त्री ने झाड़ा अपने भाई से पलड़ा; फायरिंग केस पर दिया बड़ा बयान
Jul 14, 2026 | 08:59 PMRailway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 08:55 PMजोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
Jul 14, 2026 | 08:48 PMज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM














