-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sindhudurg »
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Sculptor Contractor Consultant To Police Custody
शिवाजी महाराज प्रतिमा मामला: मूर्तिकार-ठेकेदार, सलाहकार 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में
- Written By: शुभम सोनडवले
महाराष्ट्र के राजकोट किले में पिछले महीने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच सिंधुदुर्ग की एक अदालत ने मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे और सलाहकार चेतन पाटिल को 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सिंधुदुर्ग पुलिस ने अदालत को बताया कि मालवण में राजकोट किले में पिछले महीने छत्रपति शिवाजी महाराज की गिरी प्रतिमा से बरामद सामग्री में जंग लगी हुई थी।

शिवाजी महाराज प्रतिमा मामला (फोटो सौजन्य-एक्स)
सिंधुदुर्ग. महाराष्ट्र के राजकोट किले में पिछले महीने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच सिंधुदुर्ग की एक अदालत ने मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे और सलाहकार चेतन पाटिल को 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।सिंधुदुर्ग पुलिस ने अदालत को बताया कि मालवण में राजकोट किले में पिछले महीने छत्रपति शिवाजी महाराज की गिरी प्रतिमा से बरामद सामग्री में जंग लगी हुई थी और यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या आरोपियों द्वारा निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।
गौरतलब है कि जिले के मालवण तहसील के राजकोट किले में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गई थी। प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग नौ महीने पहले किया था। पाटिल को 30 अगस्त को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था, जबकि आप्टे को घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के लगभग 10 दिन बाद बुधवार रात ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार किया गया।
पाटिल और आप्टे को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने हिरासत के अनुरोध वाले अपने नोट में कहा कि उसे आरोपियों से पूछताछ करके यह पता लगाने की जरूरत है कि उन्होंने मूर्ति बनाने के लिए सामग्री कहां से खरीदी और क्या सामग्री निम्न गुणवत्ता की थी।
सम्बंधित ख़बरें
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
दमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
पुलिस ने कहा, “प्रतिमा के नट-बोल्ट, लोहे की छड़ और अन्य सामग्री में जंग लगी हुई थी। यह देखने की जरूरत है कि आरोपियों ने प्रतिमा के लिए किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया था और क्या सामग्री निम्न गुणवत्ता की थी।” पुलिस ने कहा कि उसे प्रतिमा के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री के नमूने भी एकत्र करने की जरूरत है। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या आरोपी ने मूर्ति की डिजाइनिंग और निर्माण करते समय व्यवहार्यता ऑडिट किया था। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “इस बात की जांच की जानी चाहिए कि क्या आरोपियों ने प्रतिमा का संरचनात्मक डिजाइन बनाने से पहले हवा, पानी, भूकंप और क्षेत्र की स्थलाकृति के मापदंडों पर विचार किया था।”
यह भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले में मूर्तिकार जयदीप आप्टे गिरफ्तार, 10 दिन से था फरार
आप्टे के वकील गणेश सोवानी ने कहा कि मूर्तिकार ने बुधवार रात को आत्मसमर्पण करने का इरादा किया था और वह जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। सोवानी ने अदालत से कहा, “वह मूर्ति के डिजाइन और अन्य दस्तावेज के बारे में सभी विवरण पुलिस को सौंपने को तैयार हैं।” अधिवक्ता ने दलील दी कि मामले में प्राथमिकी “जल्दबाजी में” दर्ज की गई थी और सरकार को प्रतिमा गिरने के पीछे के कारणों की जांच करने और यह देखने के लिए एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त करनी चाहिए थी कि क्या कोई सामग्री संबंधी दोष था।
सोवानी ने कहा, ‘‘समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो मामला दर्ज किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रिपोर्ट के अभाव में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जानी चाहिए थी। पुलिस ने अपने नोट में कहा कि उसे सरकार द्वारा आरोपी को जारी किए गए ‘वर्क आर्डर’ की मूल प्रति बरामद करनी है।
यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी का छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर बड़ा बयान, कहा- ‘…तो नहीं गिरती मुर्ति’
पुलिस ने कहा, ” ‘वर्क आर्डर’ में उल्लिखित नियम और शर्तों और अन्य दायित्वों को देखा जाना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।” उसने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण के लिए स्थिरता, विश्लेषण और डिजाइन का विवरण, जो 16 पृष्ठों में है, आप्टे से जब्त कर लिया गया है। ठाणे के मूर्तिकार आप्टे ने शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति बनाई थी। सिंधुदुर्ग पुलिस ने पिछले महीने मूर्ति गिरने के मामले में आप्टे और पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी। (एजेंसी एडिटेट)
Chhatrapati shivaji maharaj statue sculptor contractor consultant to police custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMदमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
Jul 14, 2026 | 10:44 PMआगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PMभोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
Jul 14, 2026 | 10:25 PMकल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
Jul 14, 2026 | 10:20 PM‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
Jul 14, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM










