Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

भ्रष्टाचार का जिन्न लगातार आम आदमी के लिए गले की फांस बना हुआ है। ताजा मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया है जहां एक राजस्व सहायक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 19, 2024 | 06:57 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कल्याण: भ्रष्टाचार का जिन्न लगातार आम आदमी के लिए गले की फांस बना हुआ है। ताजा मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया है जहां एक राजस्व सहायक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ठाणे भ्रष्टाचार निवारण पथक द्वारा कल्याण तहसीलदार कार्यालय में यह कार्रवाई की गयी है, जमीन खरीदने के बाद सतबारा में रजिस्ट्री करने के लिए रिश्वत मांगी गयी थी। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए राजस्व सहायक का नाम संतोष पाटिल बताया जा रहा है।

संबंधित शिकायतकर्ता ने कल्याण तहसील के रायते गांव में दस गुंटा जमीन खरीदी है। शिकायतकर्ता किसान इस जमीन की साथ 12 नकल और नामांतरण कानूनी रूप से अपने नाम कराने का प्रयास कर रहा था। संबंधित शिकायतकर्ता ने परिवर्तन के पंजीकरण के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और सरकारी दस्तावेज कल्याण तहसील कार्यालय में जमा कर दिए थे।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी मांगी जा रही थी रिश्वत

लेकिन उसके बाद भी तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत राजस्व सहायक संतोष पाटिल ने शिकायतकर्ता से सात बारा पर पंजीयन का प्रस्ताव भेजने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके लिए आवश्यक सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बावजूद पैसे की मांग की जा रही थी। इसलिए नाराज किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ठाणे में शिकायत की।

रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ राजस्व सहायक

जब इस शिकायत का सत्यापन भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने किया तो पता चला कि संतोष पाटिल पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत के मुताबिक बुधवार शाम को कल्याण तहसील कार्यालय के राजस्व सहायक कक्ष के पीछे एक किसान से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने संतोष पाटिल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने राजस्व सहायक पाटिल के खिलाफ महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में घूसखोरी का मामला दर्ज कराया है। आगे का कार्रवाई की जा रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में कितना कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Revenue assistant caught red handed taking bribe of 40 thousand in kalyan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 06:57 PM

Topics:  

  • Kalyan

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.