Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ratnagiri में नमाज के दौरान मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़! पुलिस के सामने उपद्रवियों ने मचाया तांडव, देखें VIDEO

Ratnagiri: रत्नागिरि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्सव के दौरान कुछ लोग मस्जिद में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। देखें वायरल हुआ वीडियो

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 14, 2025 | 08:02 AM

Ratnagiri में नमाज के दौरान मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़!

Follow Us
Close
Follow Us:

रत्नागिरी: महाराष्ट्र के रत्नागिरि से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। 14 मार्च यानी आज होली का त्योहार मनाया जाना है, इससे 2 दिन पहले एक उत्सव के दौरान कुछ लोगों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर शिमगा उत्सव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मस्जिद के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं, और पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी दिख रही है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 12 मार्च का बताया जा रहा है। दरअसल रत्नागिरि के राजापुर में होली से एक दिन पहले उत्सव मनाने की परंपरा है, जिसमें हजारों लोग भाग लेते हैं। बुधवार को भी इसी तरह का आयोजन किया गया, लेकिन इस बार ये उत्सव विवादों में घिर गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शिमगा (एक लकड़की का स्ट्रक्चर) को उठाए लोग जब मस्जिद के पास पहुंचे तो उन्होंने परिसर में घुसने की कोशिश की।

3-4 फीट अंदर तक गया शिमगा

शिमगा लगभग 3 से 4 फीट तक मस्जिद के गेट के अंदर चला गया। ऐसे आरोप लग रहे हैं कि पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश भी नहीं की। मस्जिद के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने गेट अंदर से बंद कर दिया, जिससे बड़ा विवाद टल गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। हालांकि, अभी तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘हटा लो नहीं तो कुचल दूंगा’, पुलिस को धमकाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, बोला- 3 महीने में होगी बेल

रोज 200 KM का सफर तय करने वाले शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चों के प्यार ने रुला दिया इंटरनेट

लंदन में छाया ‘घंटावाला बिहारी समोसा’, 3 यूरो का एक समोसा और रोज़ाना हजारों की बिक्री

पोती सिखा रही थी वीडियो कॉल, कांपते हाथों से दादी मां सीखती रहीं; वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

देखें वीडियो

Cheers!! Happy Holi 🌈🌈 to all my friends. Let there be peace and harmony? Look at the sadist mob that derives pleasure from attacking a mosque in Rajapur, Ratnagiri, Maharashtra, yesterday in the presence of POLICE.., there may be many more such incidents today. My dear… pic.twitter.com/ihPspT0wIT — Shamila Siddiqui (@rebelioushamila) March 14, 2025

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

लोगों कर रहे हैं कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर इस हरकत की खूब आलोचना हो रही है। यूजर्स का कहना है कि कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, ये बेहद निंदनीय है। प्रशासन को इस घटना की गंभीरता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और समाज में सौहार्द बना रहे।

Ratnagiri shimga video viral mob try to enter in mosque

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2025 | 08:02 AM

Topics:  

  • Ratnagiri
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.