MNS अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे राज ठाकरे, कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे पार्टी के शीर्ष पद पर फिर से चुन लिए गए। ठाकरे ने 18 साल पहले अविभाजित शिवसेना से अलग होकर इस पार्टी का गठन किया था। वह 2006 से ही पार्टी के प्रमुख हैं।
- Written By: शुभम सोनडवले
राज ठाकरे (फोटो: सोशल मीडिया)
मुंबई. राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्हें को पार्टी के शीर्ष पद पर गुरुवार को फिर से चुना गया हैं। ठाकरे ने 18 साल पहले इस पार्टी का गठन किया था। वह 2006 से ही पार्टी के प्रमुख हैं और इस पद पर उनका फिर से चुनाव होना महज एक औपचारिकता थी।
मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि ठाकरे (55) को पांच साल के नए कार्यकाल के लिए चुना गया है जो तकनीकी रूप से 2023 में शुरू होगा और 2028 में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 2023 में होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से यह नहीं हो सका। इसके बाद पार्टी ने निर्देश दिया कि संगठनात्मक चुनाव 30 जून से पहले करा लिये जाएं।
वरिष्ठ मनसे नेता और पूर्व विधायक बाला नंदगांवकर ने पार्टी की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए ठाकरे के नाम का प्रस्ताव रखा और एक अन्य पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई ने इसका समर्थन किया।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
मेरे पास जैन समाज को बांटने वाले नेताओं की लिस्ट है, मनसे प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी पर जैन मुनि का बड़ा दावा
क्या आशा भोसले के शोक प्रस्ताव पर भेल खाई थी? मराठी न पढ़ पाने को लेकर राहुल नार्वेकर पर भड़के राज ठाकरे
‘आत्म सम्मान गया तो बचती है सिर्फ जिंदा लाश’, ऑपरेशन टाइगर पर भड़के राज ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर करारा तंज
बता दें कि ठाकरे ने अविभाजित शिवसेना से अलग होकर मनसे का गठन किया था।
इससे पहले दिन में नंदगांवकर ने संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से 225 से 250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है। राज्य में अक्टूबर में चुनाव होने हैं। मनसे ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा नीत राजग को समर्थन देने की घोषणा की थी। (एजेंसी एडिटेड)
