Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विजय वडेट्टीवार ने बच्चों के पोषण आहार को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले- पैकेट में कहां से आया मरा चूहा, FIR दर्ज

कल्पना कीजिए आप अपने दोस्तों या परिवारवालों के साथ किसी रेस्तरां में खाना खाने के लिए गए हों और खाने खाते हुए उसमें मरा हुआ चूहा निकल आए। आप कई दिनों तक खाना खाना भी पसंद नहीं करेंगे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 13, 2025 | 08:12 AM

विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रायगढ़ जिले के वडखल ग्राम पंचायत स्थित एक स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार पैकेट में मरा हुआ चूहा पाया गया है। अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि क्या इस मामले में आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान वडेट्टीवार ने यह सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि यह गंभीर बात है कि वडखल में जिस पोषण पैकेट में मृत चूहा मिला था, उसके नमूने जांच के लिए दो प्रयोगशालाओं में नहीं भेजे गए।ये प्रयोगशालाएं इसी सरकार की हैं और अगर वे इन नमूनों की जांच नहीं करेंगी तो क्या कार्रवाई करेंगी। यदि इस तरह के भोजन को आहार में शामिल किया जाएगा तो इससे बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति की नियुक्ति की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेवी में मरा हुआ चूहा

ऐसा ही एक मामला नवी मुंबई में भी देखने को मिला है। कल्पना कीजिए आप अपने दोस्तों या परिवारवालों के साथ किसी रेस्तरां में खाना खाने के लिए गए हों और खाने खाते हुए उसमें मरा हुआ चूहा निकल आए। आप कई दिनों तक खाना खाना भी पसंद नहीं करेंगे। नवी मुंबई से एक ऐसा ही मामला सामने आया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कुछ महिलाएं खाना खाने के लिए ‘पर्पल बटरफ्लाई होटल गई थी। इस दौरान उन्होंने कई प्रकार की डिशेस ऑर्डर की थी।

सम्बंधित ख़बरें

बारामती: कांग्रेस का बड़ा ‘यू-टर्न’, वापस लिया नामांकन! सुनेत्रा पवार के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ

कांग्रेस में दो फाड़! बारामती उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने पर अड़े वडेट्टीवार, नाना पटोले सुनेत्रा के साथ

परिवहन विभाग में मचा सियासी तूफान, RTO में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप; वडेट्टीवार ने खोली वसूली सिंडिकेट की पोल

रायगड़: PWD की महिला इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगे थे लाखों!

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जब इन महिलाओं ने मंचूरियन खाना शुरू किया, तो उसके अंदर से चूहे का मरा हुआ बच्चा निकला। चूहा देखते ही सभी महिलाएं डर गई। उन्होंने तुरंत होटल के मैनेजर से इसकी शिकायत की। मैनेजर ने तुरंत महिलाओं से माफी मांगी हालांकि इन महिलाओं ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस में केस दर्ज किया। रेस्टारेंट के मालिक और स्टाफ के खिलाफ बीएनएस और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Vijay vadettiwar targeted government nutritional food dead rat in gravy fir registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 08:12 AM

Topics:  

  • New Mumbai
  • Raigad News
  • Vijay Wadettiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.