Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे के केशव नगर में पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 08, 2022 | 06:27 PM

Representative Photo/Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: बहुमंजिली इमारत में चल रहे काम के दौरान डक्ट की जाली में गिरे हेलमेट (Helmet) निकालने के दौरान एक मजदूर (Worker) पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी दर्दनाक मौत (Death) हो गई। मुंढवा के केशव नगर (Keshav Nagar) में यह घटना हुई है।

मृतक का नाम हर्षित विश्वास (27) है। इस मामले में मुंढवा पुलिस स्टेशन (Mundhwa Police Station) में इमारत के बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में हर्षित की 24 वर्षीय पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है। 29 जून को यह घटना हुई थी, लेकिन उसके अंतिम संस्कार के लिए पत्नी मूल गांव गई थी। वहां से आने के बाद उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है।

सम्बंधित ख़बरें

अलविदा ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’, साइंटिस्ट माधव गाडगिल का पुणे में निधन, रिपोर्ट से हिला दी थी सरकार

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे ‘मिसिंग लिंक’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब सफर में होगी 30-45 मिनट की बचत

ट्रैफिक में फंस गया विकास, दलबदल से किसका उद्धार? पिंपरी-चिंचवड मनपा में प्रभाग 26 बना सबसे हॉट सीट

पुणे लोकल नेटवर्क का होगा कायापलट: 60 नई ट्रेनें, 6 नए प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी

बैलेंस बिगड़ने से हुई घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वास मूल रुप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। केशव नगर के व्यंकटेश ग्राफिटी ग्लोवर इमारत के बी विंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। यही पर मृतक सेट्रिंग का काम करता था। उसके पास हेलमेट थी। वह हेलमेट पांचवी मंजिल के डक्ट की जाली पर गिर गई। दोपहर में भोजन करने के लिए नीचे आने से पहले उसने पांचवीं मंजिल में डक्ट की जाली से हेलमेट निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा। इसमें उसकी मौत हो गई। बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Worker dies after falling from fifth floor in keshav nagar pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2022 | 06:27 PM

Topics:  

  • Pune
  • Worker Death

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.