पुणे में नासिक TCS जैसा कांड! Wipro में महिला पर धर्मांतरण का दबाव, पीड़िता बोलीं- मुस्लिम से संबंध बनाने कहा
Wipro Pune News: पुणे में विप्रो कंपनी की पूर्व महिला कर्मचारी ने सहकर्मी पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने और कंपनी पर जबरन इस्तीफा लिखवाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Written By: आकाश मसने
पुणे स्थित Wipro की पीड़ित महिला (सोर्स: सोशल मीडिया)
Religious Harassment In Wipro Pune: देश के आईटी हब पुणे से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टेक कंपनी विप्रो टेक्नोलॉजीज की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने कंपनी और अपनी सहकर्मी पर धार्मिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव और जबरन इस्तीफा दिलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुणे के हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही, कंपनी को कानूनी नोटिस भेजकर 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।
विप्रो टेक्नोलॉजीज की पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
पुणे में हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये आरोप लगाए गए। इस दौरान विप्रो टेक्नोलॉजीज की पूर्व कर्मचारी ने हिंजवडी ऑफिस में काम करने के दौरान उसके साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताया।
इसके बाद पुणे के हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला के वकील ने बताया कि कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि पिछले साल अगस्त के महीने में कंपनी की एक टीम मीटिंग में बुलाया गया था। इस दौरान मुझ पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया। उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया और इस्तीफा ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मूंछ मुंडवाकर और नकली दाढ़ी लगाकर ‘इकबाल शेख’ बने थे छगन भुजबल, 40 साल पुराने आंदोलन की कहानी
इंडिया पोस्ट ने शुरू किए बारकोड वाले अंतर्देशीय पत्र; कवरश्योर के साथ मिलकर बढ़ाएंगे इंश्योरेंस अवेयरनेस
श्रीकांत शिंदे का बड़ा दांव, ठाकरे गुट और BJP को झटका, सैकड़ों समर्थकों ने थामा शिवसेना का दामन
Vidhan Parishad Election: चुनाव से पहले ही शिवसेना की जीत! NCP उम्मीदवार के हटने से रविंद्र फाटक का रास्ता साफ
Shocking! Wipro Jihad HR Manager Zeeshan Involved After TCS, now Wipro pic.twitter.com/Mfq3864E6K — The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) June 4, 2026
मुस्लिम पुरुष के साथ संबंध और हिंदू धर्म छोड़ने का दबाव
विप्रो टेक्नोलॉजीज की पूर्व कर्मचारी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसकी महिला सहकर्मी शाहिना रशीद कई बार उस पर इस्लाम धर्म अपनाने और मुस्लिम पुरुष के साथ संबंध बनाने का दबाव डालती थी। पीड़िता ने कहा कि सहकर्मी बार-बार उसकी निजी जिंदगी में दखल देती थी और उस पर हिंदू धर्म छोड़ने का दबाव बनाती थी। पीड़ित महिला ने बताया कि सहकर्मी कहती थी कि ऐसा करने से उसकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी और उसे विदेश जाने के अवसर मिलेंगे।
शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि इस उत्पीड़न के बारे में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बजाय कंपनी की ओम्बड्स कमेटी में उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर दी गई। विप्रो टेक्नोलॉजीज की पूर्व कर्मचारी की शिकायत के बाद पुणे की हिंजवडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे बड़ा तैरता शहर! 1.25 लाख करोड़ का Freedom Ship, जहाज पर घर से एयरपोर्ट तक सब कुछ; देखें Video
क्या है नासिक TCS कांड?
बता दें कि इससे पहले नासिक की मल्टीनेशनल IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन शोषण और ऑफिस में जबरन नमाज पढ़ने, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में मुख्य आरोपी निदा खान समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
