घुसपैठियों की सूची वायरल करने पर विकास लवांडे पर कार्रवाई, वाघोली थाने के बाहर जुटे कार्यकर्ता

Vikas Lawande Arrested: NCP (SP) के विकास लवांडे की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर कथित घुसपैठियों की सूची पोस्ट करने के मामले में कार्रवाई से समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई है।
Vikas Lawande Arrested in Pune
विकास लवांडे अरेस्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Vikas Lawande Arrested in Pune: शरद गुट के प्रवक्ता विकास लवांडे ने सोशल मीडिया पर घुसपैठियों की सूची प्रकाशित करने के बाद आलोचनाओं का सामना किया। इस मामले में, उनके खिलाफ वाघोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था लवांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनकी एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में वह एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके बगल में एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ है।

खबर सुनते ही वाघोली पुलिस स्टेशन पर राकां कार्यकर्ताओं ने जमा होना शुरू कर दिया। पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि लवांडे को क्यों - गिरफ्तार किया गया।

यह कैसी व्यवस्था : सुप्रिया

राकां शरद गुट के नेता विकास लवांडे की गिरफ्तारी पर पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक ओर पुणे में अपराधी तत्व खुलेआम घूम रहे हैं, दूसरी ओर लवांडे जिन पर हमला हुआ है, वे पुलिस हिरासत में हैं। यह कैसी प्रशासनिक व्यवस्था है? पुलिस चुप्पी साधे बैठी है। शरद गुट का दावा है कि लवांडे को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

झूठे आरोप लगाने का दावा

शरद गुट के नेताओं का दावा है कि विकास लवांडे को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और राजनीतिक द्वेष के आधार पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com