Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे – सोलापुर हाइवे पर दो बड़े सड़क हादसे, 8 की मौतें, 9 घायल

  • Written By: संतोष मिश्रा
Updated On: Nov 28, 2021 | 04:44 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे : पुणे – सोलापुर हाइवे (Pune – Solapur Highway) पर शनिवार शाम से दो बड़े हादसे हुए जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों समेत कुल आठ लोगों की मौत (Killed) हुई जबकि कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक हादसा शाम साढ़े छह बजे के करीब कुरकुंभ परिसर (Kurkumbh Complex) में हुआ, जिसमें सड़क पार कर रहे एक परिवार के तीन लोगों की मौत हुई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा हादसा रात साढ़े 11 बजे के करीब भीमानगर में हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हुई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

पुणे-सोलापुर रोड पर कुरकुंभ परिसर में हुए हादसे के मृतकों में सुखराज गौतम (35), छोटू मनू गौतम (5), मुकेश फकीर गौतम (11) शामिल हैं। जबकि  जिलेराम मोहन मोद (40), रिकी मनू गौतम (9), संतोष जिलेराम मोद (10) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका दौंड के निजी हॉस्पिटल में उपचार शुरू है। दौंड पुलिस के मुताबिक, गौतम परिवार मूल उत्तर प्रदेश का रहवासी है। बीती शाम वे कुरकुंभ में अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए आए थे।

शाम को हाइवे पार करते वक्त सोलापुर की ओर जानेवाले एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण और हादसे की जानकारी पाकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी हादसाग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उनमें से तीन लोगों की उपचार से पहले ही मौत हो गई थी। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के बाद भाग निकले वाहनचालक की खोजबीन में जुटी हुई है। 

सम्बंधित ख़बरें

Pune News: डोली उठने से 4 दिन पहले दुल्हन किडनैप, मां और भाई की आंख में मिर्ची डालकर अपहरणकर्ता हुए फरार

पुणे मेट्रो फेज-2 का बड़ा अपडेट: PCMC से निगडी रूट के लिए करोड़ों का टेंडर जारी, जानें कब तक शुरू होगा सफर?

दुनिया के इन 10 शहरों में लगता है सबसे लंबा जाम, ट्रैफिक के मामले में दिल्ली-मुंबई से भी आगे हैं ये 2 सिटी

पुणे: 40 साल बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; टाकली हाजी में ग्राम पंचायत की जमीन भू-माफियाओं से मुक्त

दूसरा हादसा बीती रात साढ़े 11 बजे पुणे-सोलापुर हाइवे पर ही भीमानगर में ट्रक और टैंकर की टक्कर होने से हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में टैंकर चालक संजय शंकर कवडे (निवासी श्रीपुर, तालुका मालशिरस), ट्रक चालक शिवाजी नामदेव पवार (30), ट्रक में सवार यात्री व्यंकट दंडघुले (निवेश सालेगांव, लोहारा, उस्मानाबाद), किसन रामलू राठोड़ (45, निवासी इंदिरानगर कात्रज, पुणे) और सोमनाथ लक्ष्मण माली (निवासी मोहोल) का समावेश है।

जबकि घायलों में दत्ता अशोक घंटे (29, निवासी सालेगांव, लोहारा उस्मानाबाद), व्यंकूसिंह रतन सिंह रजपूत (66, निवासी केसर जवलगा, उमरगा), गौरी दत्ता रजपुत (33, निवासी पुणे), मीनल दत्ता रजपुत (4), धीरज दत्ता राजपूत (12), सुलोचना गोटू सिंग रजपूत (सभी निवासी पुणे) शामिल हैं। इस हादसे को लेकर कृष्णदेव कांतीलाल केदार (35, निवासी कन्हेरगांव माढा, सोलापुर) ने शिकायत दर्ज कराई है। 

टेंभुर्णी और इंदापूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया

पुलिस के अनुसार यह हादसा माढा तालुका के भीमानगर स्थित ज्ञानी ढाबा के सामने दोनों वाहनों में हुई जोरदार टक्कर के चलते हुए। हादसे का शिकार बने लोगों को टेंभुर्णी और इंदापूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक सड़क के बीच मे पलटने से ट्रैफिक जाम लगा रहा। टेंभुर्णी, इंदापुर महामार्ग सुरक्षा दस्ते के अधिकारी, कर्मचारियों और पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारू करने में सफलता प्राप्त की।

ठेकेदारों के खिलाफ टेंभुर्णी पुलिस ने मामला दर्ज किया 

बताया जा रहा है कि ट्रक पुणे और टैंकर सोलापुर की ओर जा रहा था। उनके बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया और ट्रक में सवार चालक समेत तीन और टैंकर चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और टैंकर के मृत चालक शिवाजी नामदेव पवार, संजय शंकर कवडे, सड़क निर्माण और देखभाल दुरूस्ती का काम करने वाले cहै। 

Two major road accidents on pune solapur highway 8 killed 9 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2021 | 04:44 PM

Topics:  

  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.