Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: धनबाद से दिल्ली, पुणे और मुंबई के लिए जल्द चलेंगी ट्रेनें, होली स्पेशल का भी एलान, यात्रीयों को सहुलियत

धनबाद से दिल्ली, मुंबई और पुणे तक ट्रेन चलाने का प्रयास चल रहा है। काफी हद तक सफलता भी मिली है। उम्मीद है इन शहरों के लिए ट्रेन चलेगी। होली से पहले ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट की मॉनिटरिंग की जा रही है। होली स्पेशल चलेगी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 04, 2025 | 07:09 PM

होली स्पेशल का भी एलान। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: धनबाद से दिल्ली, मुंबई और पुणे तक ट्रेन चलाने का प्रयास चल रहा है। काफी हद तक सफलता भी मिली है। उम्मीद है इन शहरों के लिए ट्रेन चलेगी। होली से पहले ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट की मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी रूट पर भीड़ बढ़ी तो होली स्पेशल चलेगी। ऐसी जानकारी डीआरएम कमल किशोर सिन्हा इन्होंने दी। उन्होंने कहा कि सोननगर से अंडाल के बीच मल्टी ट्रैकिंग योजना के साथ-साथ धनबाद-चंद्रपुरा वैकल्पिक मार्ग को लेकर तीसरी लाइन बिछाने का भी काम चल रहा है। इसके साथ ही प्रधानखंता से सिंदरी तक रेल मार्ग दोहरीकरण का काम शुरू हो गया है।

इस माह के अंत तक सिंदरी से सिंदरी मार्सलिंग यार्ड तक दोहरीकरण पूरा करने का लक्ष्य है। एडीआरएम ऑपरेशन विनीत कुमार, एडीआरएम इंफ्रा अमित कुमार, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी मौजूद थे। सोननगर से अंडाल तक मल्टी ट्रैकिंग के लिए लगभग सात-आठ लाख पेड़ काटने होंगे। कोडरमा से गया के बीच के वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए पेड़ों की कटाई से पहले वन विभाग ने रेलवे को सात लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।

वर्ष के अंत तक धनबाद स्टेशन पर काम शुरू होने की उम्मीद

मल्टी ट्रैकिंग के दौरान धनबाद स्टेशन से होकर दो और नई लाइन गुजरेंगी। इससे धनबाद स्टेशन का स्वरूप बदलेगा। मुख्य भवन की शिफ्टिंग के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा। मौजूदा स्टेशन रोड के स्थान पर नया वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा। इसके लिए 300 करोड़ का आवंटन हो चुका है। रेलवे की गति शक्ति इकाई को काम करना है। इस वर्ष के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में बीआईएस स्थापना दिवस: उद्योग और शिक्षा जगत ने गुणवत्ता मानकों पर रखे विचार

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर सिद्धिविनायक मंदिर में लगा भक्तों का तांता, अब 11 जनवरी नहीं होंगे दर्शन

मुंबई के कांदिवली में सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, घर में मिला शव

‘मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी नहीं, भारतीय होगा’, फडणवीस पर कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का पलटवार

खास बातें

  • 175.59 मिलियन टन लोडिंग के साथ भारतीय रेल में धनबाद मंडल नंबर एक पायदान पर
  • यात्री आय से धनबाद रेल मंडल की आय में 10.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब तक 450.68 करोड़
  • मतारी व निचितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म एक व दो की लंबाई को दिया गया विस्तार
  • मुंबई की ट्रेन को रेड सिग्नल, धनबाद-नासिक रोड स्पेशल अब 28 मार्च तक

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

नहीं मिला मुंबई तक विस्तार

धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई तक प्रस्तावित ट्रेन की उम्मीद बेपटरी हो गई है। रेलवे ने धनबाद से मुंबई तक साप्ताहिक ट्रेन के बजाय धनबाद से नासिक रोड तक चलने वाली गरीब रथ स्पेशल के फेरे बढ़ाने की घोषणा कर दी है। 03397 धनबाद-नासिक रोड गरीब रथ स्पेशल अब प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चार से 28 मार्च तक चलेगी। वापसी में 03398 नासिक रोड-धनबाद गरीब रथ स्पेशल गुरुवार व रविवार को छह से 30 मार्च तक चलेगी। बढ़े हुए फेरे की तिथियों में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

हर फेरे में 1300 से अधिक सीटें खाली

मंगलवार की रात चलने वाली धनबाद-नासिक रोड स्पेशल ट्रेन में 1300 से अधिक सीटें खाली हैं। इसके बाद मार्च के प्रत्येक फेरे में भी यही हाल है। इससे पहले भी जनवरी व फरवरी में ट्रेन खाली ही चल रही थी। यात्री इस ट्रेन का विस्तार मुंबई तक करने की मांग कर रहे थे। धनबाद रेल मंडल ने चार मार्च से मई तक साप्ताहिक ट्रेन के रूप में लोकमान्य तिलक तक चलाने का प्रस्ताव भी भेजा था, पर उसे स्वीकृति नहीं मिल सकी।

Trains will soon run from dhanbad to delhi pune and mumbai holi special also announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 07:09 PM

Topics:  

  • Dhanbad
  • Holi
  • Long Distance Trains
  • Mumbai
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.