-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- The Maratha Leader Who Has Never Been Out Of Power In Maharashtra Ajit Pawar Even Rebelled Against His Uncle
वो मराठा नेता, जो महाराष्ट्र की सत्ता से कभी नहीं हुआ बाहर, अजित पवार ने चाचा से भी कर दी थी बगावत
- Written By: रंजन कुमार
Ajit Pawar Latest Updates : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीप के प्रमुख अजीत पवार का प्लेन बारामती में आपातकालीन लैंडिंग के प्रयास के दौरान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

अजित पवार। इमेज-सोशल मीडिया
Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति का कद्दावर स्तंभ आज ढह गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजीत गुट) के प्रमुख अजित पवार के विमान हादसे में दुखद मौत हो गई है। बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा मुंबई से उड़ान भरने के ठीक एक घंटे बाद, सुबह करीब 9 बजे पेश आया। इस त्रासदी में दो पायलटों और दो यात्रियों समेत 5 लोगों ने जान गंवाई है।
अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर के देवलाली प्रवरा गांव में हुआ था। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े अजित ने किसानों की समस्याओं को बहुत करीब से देखा था। उनके पिता अनंतराव पवार मुंबई के मशहूर राजकमल स्टूडियो में कार्यरत थे। पिता के असामयिक निधन ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया, जिसके कारण अजित पवार को अपनी पढ़ाई एसएससी के बाद छोड़नी पड़ी। छोटी उम्र में ही कंधे पर आई जिम्मेदारी ने उन्हें जमीन से जुड़े नेता के रूप में तैयार किया।
चाचा की विरासत और अपनी पहचान
अजित पवार का राजनीति में प्रवेश उनके चाचा शरद पवार के मार्गदर्शन में हुआ। 1982 में जब शरद पवार राज्य की राजनीति में स्थापित हो रहे थे, तब 23 साल की उम्र में अजित पवार ने सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड सदस्य के रूप में अपनी पारी शुरू की। यहीं से उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नब्ज पहचानी।
सम्बंधित ख़बरें
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
विद्रोह, वापसी और सत्ता का खेल
अजित पवार का राजनीतिक सफर 2019 में एक बड़े मोड़ पर पहुंचा। उन्होंने पहली बार अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया और देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सुबह-सुबह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया। वैसे, वह सरकार महज तीन दिन चली। इसके बाद वह वापस लौटे और महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार में फिर से डिप्टी सीएम बने। जुलाई 2023 में इतिहास ने खुद को दोहराया। अजित पवार ने फिर बगावत की और पार्टी को दो फाड़ करते हुए भाजपा-शिंदे सरकार में शामिल हो गए।
वजूद की लड़ाई और बड़ी जीत
2024 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कई लोगों ने उनके राजनीतिक करियर पर सवाल उठाए थे। लेकिन 2024 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया। महायुति गठबंधन की जीत में उन्होंने 41 सीटें जीतकर यह स्पष्ट कर दिया कि ‘दादा’ महाराष्ट्र की राजनीति के असली खिलाड़ी हैं।
व्यक्तिगत जीवन
अजित पवार का विवाह सुनेत्रा पवार से हुआ था। उनके दो बेटे हैं-जय पवार, जो व्यापार संभालते हैं और पार्थ पवार, जिन्होंने राजनीति की राह चुनी। पार्थ ने 2019 में मावल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वैसे, उन्हें वहां सफलता नहीं मिली थी।
The maratha leader who has never been out of power in maharashtra ajit pawar even rebelled against his uncle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Aug 04, 2026 | 10:30 PM80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
Aug 04, 2026 | 10:30 PMरिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Aug 04, 2026 | 10:27 PMबिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
Aug 04, 2026 | 10:26 PMMPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 10:24 PMवाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:14 PMJatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM














