तलेगांव दाभाडे में सनसनीखेज मामला: माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज, जापान में कार्यरत बेटी ने लगाया मारपीट का आरोप

Woman Assaulted By Parents: पुणे में युवती ने अपने माता-पिता पर मारपीट करने और उसका पासपोर्ट, वीजा व जापानी रेजिडेंस कार्ड छीनकर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
Talegaon Dabhade Ploice station
तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन पुणे(सोर्स: AI इमेज)
Published on
Updated on

Pune Talegaon Dabhade Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जापान में कार्यरत 22 वर्षीय युवती ने अपने ही माता-पिता पर मारपीट करने और उसके यात्रा दस्तावेज छीनने का गंभीर आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर तलेगांव दाभाडे पुलिस ने रविवार को युवती के माता-पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जापान में पढ़ाई के बाद लगी थी नौकरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान समृद्धि सुनील शहाणे (22 वर्ष) के रूप में हुई है। समृद्धि ने अपनी पढ़ाई जापान में पूरी की थी और वहीं उसे नौकरी मिल गई थी। वह पुणे शहर अपने घर तुकाराम नगर में अपने माता-पिता से मिलने आई हुई थी।

जापान में रहने के दौरान उसकी मुलाकात एक भारतीय युवक से हुई थी, जिसके साथ वह लगातार संपर्क में थी। माता-पिता को इस दोस्ती पर कड़ा ऐतराज था, जिसको लेकर घर में कहासुनी शुरू हो गई।

मारपीट कर पासपोर्ट, वीजा व रेजिडेंस कार्ड छीना

अपनी शिकायत में समृद्धि ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके माता-पिता ने उसके साथ मारपीट की और जापान लौटने व वहां रहने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज—जिनमें उसका पासपोर्ट, वीजा और जापानी रेजिडेंस कार्ड शामिल हैं, जबरन छीन लिए। समृद्धि का यह भी आरोप है कि दस्तावेज छीनने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और चाबियां अपने पास रखकर उसे घर में दाखिल होने से रोक दिया गया।

Talegaon Dabhade Ploice station
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो बनी पहली पसंद, गणेश चतुर्थी पर पुणे मेट्रो की राइडरशिप में उछाल

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

तलेगांव दाभाडे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समृद्धि की शिकायत पर उसके माता-पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304, 115(2), 352, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com