-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Supriya Sule On Pravin Gaikwad Assault Case
‘जान से मारने की कोशिश’, सुले ने प्रवीण गायकवाड से की बात, कहा- सत्ता में बैठे..
- Written By: प्रिया जैस
Supriya Sule on Pravin Gaikwad Assault Case: एनसीपी (एसपी) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने संभाजी ब्रिगेड के संस्थापक सदस्य प्रवीण गायकवाड पर हुए हमले की निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की।

सुप्रिया सुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Supriya Sule on Pravin Gaikwad Assault Case: एनसीपी (एसपी) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने प्रवीण गायकवाड पर हुए हमले की निंदा की। सुप्रिया सुले ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुले ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि यह “चौंकाने वाला” है कि घटना की गंभीरता के बावजूद, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई। गायकवाड ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।
पुलिस ने पहले कहा था कि रविवार को सोलापुर जिले के अक्कलकोट गांव में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायकवाड की कथित तौर पर पिटाई की और उन पर स्याही फेंकी। गायकवाड ने स्वामी समर्थ (श्री दत्तात्रेय के अवतार माने जाते हैं) पर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। एक वीडियो में, गायकवाड़ को कुछ लोगों द्वारा उनकी कार से बाहर खींचकर पीटा जाता हुआ देखा जा सकता है।
सख्त कार्रवाई की मांग
बाद में, पुलिस ने दीपक काटे और शिवधर्म फाउंडेशन के 6 अन्य सदस्यों पर बीएनएस की धाराओं के तहत दंगा करने का मामला दर्ज किया और उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस द्वारा नोटिस जारी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सुप्रिया सुले ने कहा, “घटना के बाद, मैंने और (एनसीपी) पवार (शरद) साहब ने प्रवीण दादा से बात की। मैंने सोलापुर ज़िले के पुलिस अधीक्षक से भी बात की। मैं इस हमले की निंदा करती हूं और यह आश्चर्यजनक है कि हमलावर के खिलाफ अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: Ladli Bahin Yojana जारी रहेगी, विपक्षी फैला रहें है भ्रम; मनीषा कायंदे
भीमाशंकर ज्योतिलिंग दर्शन के बदले नियम, अब नहीं होंगी VIP एंट्री, केवल इनको मिलेगा प्रवेश
पुणे में प्रवेशोत्सव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने की बच्चों की आरती, नासा जाने वाली रुद्रा का हुआ सम्मान
दीपक तले अंधेरा, स्वास्थ्य राज्य मंत्री के क्षेत्र में चटाई पर हो रहा इलाज, रोहित पवार ने साझा की मार्मिक फोटो
प्रवीण गायकवाड के इस आरोप पर कि यह उनकी हत्या का प्रयास था, सुले ने कहा कि स्थानीय पुलिस का दावा है कि हमले के समय मुख्य आरोपी के पास एक पिस्तौल थी। उन्होंने कहा, “इस व्यक्ति के खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज हैं। एक बार हवाई अड्डे पर उसके पास से एक पिस्तौल या कारतूस बरामद हुए थे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।” सुले ने दावा किया कि मौजूदा सत्ताधारी व्यवस्था में ऐसी “हिंसक प्रवृत्तियां” बढ़ी हैं।
संसद में उठाया जाएगा मुद्दा
उन्होंने पिछले हफ्ते मुंबई में एक शिवसेना विधायक द्वारा एक हॉस्टल कैंटीन कर्मचारी पर हुए हमले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, “आज सत्ता में बैठे लोग ऐसा व्यवहार करते हैं मानो उन्हें कुछ भी करने की खुली छूट हो – चाहे वह दूसरों को गाली देना हो या मतदाताओं पर हमला करना हो। ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध है।”
यह भी पढ़ें- पार्टी छीनी-निशान छीना और 1 चोर…शाह पर भड़के राउत, बोले- चलाते हैं चुनाव आयोग
बारामती से सांसद सुले ने कहा कि अगर राज्य स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह संसद में यह मुद्दा उठाएंगी। इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा का गायकवाड पर हमले से कोई लेना-देना नहीं है। बावनकुले की यह टिप्पणी रविवार को गायकवाड हमले के आरोपी दीपक काटे के साथ उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आई है।
जयंत पाटिल के इस्तीफे पर बोली सुले
कुछ तस्वीरों में काटे को चंद्रशेखर बावनकुले के साथ देखे जाने के बारे में पूछे जाने पर, सुले ने कहा कि ऐसे सवाल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे जाने चाहिए, जो गृह विभाग भी संभालते हैं। मीडिया के एक हिस्से में एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के अपने पद से इस्तीफा देने की खबरों पर, सुले ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में केवल मीडिया से ही सुना है और इस मामले पर कोई आंतरिक चर्चा नहीं हुई है।
शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलों के बीच एनसीपी (एसपी) ने मंगलवार को अपनी आम सभा की बैठक बुलाई है। मीडिया के एक हिस्से में आई खबरों में दावा किया गया है कि पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी एमएलसी शशिकांत शिंदे उनकी जगह लेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Supriya sule on pravin gaikwad assault case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Jun 16, 2026 | 11:33 PMRam Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
Jun 16, 2026 | 11:10 PMकंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PMBharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Jun 16, 2026 | 11:09 PMखून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PMजाति और वर्ग की राजनीति से आगे बढ़ चुका है देश, केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया का बड़ा दावा
Jun 16, 2026 | 11:01 PMमहिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! 150 रन भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत
Jun 16, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM














