गुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बाल बाल बची सांसद सुप्रिया सुले
Mumbai Pune Expressway: पुणे से मुंबई जाते समय सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त। गुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर। सांसद ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की अपील की।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सुप्रिया सुले व टक्कर मारने वाली गाडि की नंबर प्लेट (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Supriya Sule Car Accident: पुणे से मुंबई के सफर के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा और तेज रफ्तार ड्राइविंग के खतरों को चर्चा में ला दिया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब सांसद सुप्रिया सुले पुणे से मुंबई की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गुजरात पासिंग की एक गाड़ी (GJ-13 CF-5257) ने लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण उनकी कार को बगल से टक्कर मार दी। गाड़ी को थोडा नुकसान पहुँचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार सुप्रिया सुले और उनका स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है।
सांसद की अपील
इस डरावने अनुभव के बाद सुप्रिया सुले ने सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं एक गंभीर चेतावनी हैं कि सड़कों पर लापरवाही और ओवरस्पीडिंग कितने लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है। उन्होंने सभी यात्रियों और ड्राइवरों से आग्रह किया है कि, हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, गाड़ी चलाते समय पूरी तरह अलर्ट रहें व जिम्मेदाराना ड्राइविंग करें ताकि हाईवे सभी के लिए सुरक्षित रह सकें।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
यह भी पढ़ें: स्याही कांड के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल, जानें विकास लवांडे और संग्रामबापू के विवाद की पूरी कहानी
हाईवे पर बढ़ती लापरवाही
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल के दिनों में बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों और स्थानीय वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसों की संख्या बढ़ी है। प्रशासन ने इस संबंध में कोई बड़ा हादसा हो इससे पहले जल्द ही यहां कोई स्पीड पर नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिये आवश्यक कदम उठाना अब समय की मांग है।
