-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Sunetra Pawar Reviews Pune Grand Tour Event Preparations
अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों से फिर सजेगा पुणे, ‘Pune Grand Tour 2027’ की तैयारियां हुई शुरू
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Pune Grand Tour 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 1,099 किमी लंबी यह अंतरराष्ट्रीय साइकिल रेस छह चरणों में होगी। आयोजन के लिए गवर्निंग काउंसिल बनाई जाएगी। सुनेत्रा पवार ने की समीक्षा बैठक।

सुनेत्रा पवार, पुणे ग्रैंड टूर (सोर्सः ड़िजाइन फोटो)
Sunetra Pawar Reviews Pune Grand Tour Event Preparations: पुणे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ‘Pune Grand Tour’ साइकिल प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री एवं पुणे जिले की पालकमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि पहले संस्करण को सीमित समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी, जिसे सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से पूरा किया गया। अब दूसरे संस्करण के माध्यम से प्रतियोगिता की गुणवत्ता, व्यापकता और वैश्विक पहचान को और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने सभी प्रशासनिक विभागों, पुलिस तंत्र और आयोजन से जुड़े संस्थानों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतियोगिता की निगरानी और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के लिए तत्काल एक ‘गवर्निंग काउंसिल’ गठित करने का निर्देश भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार
पुणे को नितिन गडकरी का बड़ा तोहफा! 6,000 करोड़ के 32 KM लंबे रावेत-नर्हे एलिवेटेड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: CM फडणवीस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और विशेष सरकारी वकील नियुक्ति के दिए निर्देश
44 सोमाली समुद्री लुटेरों को उम्रकैद, भारतीय नौसेना की कार्रवाई पर मुंबई कोर्ट का बड़ा फैसला
पुणे को वैश्विक खेल केंद्र बनाने की दिशा में कदम
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले, विधायक शंकर मांडेकर, विभागीय आयुक्त शीतल तेली-उगले, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, पुणे मनपा आयुक्त नवल किशोर राम, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, पीएमआरडीए आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सुनेत्रा पवार ने कहा कि ‘Pune Grand Tour 2027’ का उद्देश्य केवल पिछले आयोजन को दोहराना नहीं, बल्कि उसे और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली बनाना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की मूल परिकल्पना स्वर्गीय अजीत पवार की थी, जिनका सपना था कि पुणे वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं का प्रमुख केंद्र बने। उनका मानना था कि महाराष्ट्र के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच मिलना चाहिए और पुणे को विश्व के खेल मानचित्र पर विशेष पहचान प्राप्त होनी चाहिए।
यह भी पढ़ेः- Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
बढ़ी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग
बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि पिछले वर्ष के सफल आयोजन को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल’ (UCI) ने प्रतियोगिता की रैंकिंग को 2.2 से बढ़ाकर 2.1 कर दिया है। यह पुणे और महाराष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
पिछले वर्ष यह प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई थी, जबकि इस बार इसे छह चरणों में आयोजित किया जाएगा और इसकी कुल दूरी 1,099 Km होगी। विभागीय आयुक्त शीतल तेली-उगले ने स्वच्छता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कचरा प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।
वहीं, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि अंतिम चरण अवकाश के दिन आयोजित होने से यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालना संभव होगा। बैठक के अंत में पिछले आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न एजेंसियों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
Sunetra pawar reviews pune grand tour event preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हार का दर्द बयां कर भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- ये जख्म भरने में वक्त लगेगा; स्पेन को दी बधाई
Jul 21, 2026 | 01:09 PMवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार
Jul 21, 2026 | 01:09 PMपुणे को नितिन गडकरी का बड़ा तोहफा! 6,000 करोड़ के 32 KM लंबे रावेत-नर्हे एलिवेटेड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
Jul 21, 2026 | 01:06 PMभीषण गर्मी, और बढ़ती उमस के असर को 10 शानदार तस्वीरों में देखें। जानिए कैसे बदलता है मौसम
Jul 21, 2026 | 01:01 PMFalhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
Jul 21, 2026 | 01:01 PMबारिश के मौसम में मेहमान भी करेंगे तारीफ, अपनाएं 10 ये शानदार होम डेकोर आइडियाज
Jul 21, 2026 | 01:00 PMनई हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव का सच आया सामने, वायरल Video पर रेलवे ने किया बड़ा खुलासा
Jul 21, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM













