पुणे में गणेश चतुर्थी पर ड्राई डे का उल्लंघन, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 गिरफ्तार, 23 मामले दर्ज

llegal Liquor Sale Pune: ड्राई डे के दौरान अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुणे राज्य आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को गिरफ्तार किया और 23 मामले दर्ज कर ₹2.32 लाख की शराब व वाहन जब्त किए।
illigal alcohol dry day
पुणे में ड्राई डे(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pune State Excise Department Dry Day Crackdown: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पुणे शहर और जिला भर में शांति व व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू किए गए 'ड्राई डे' (Dry Day) के दौरान अवैध शराब बिक्री के खिलाफ राज्य आबकारी विभाग (State Excise Department) ने बड़ा अभियान चलाया। 14 सितंबर को शाम 4 बजे तक लागू ड्राई डे के दौरान आबकारी टीमों ने जगह-जगह छापेमारी कर अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा। इस विशेष अभियान के तहत कुल 23 मामले दर्ज किए गए और 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

लाखों की शराब और गाड़ियां जब्त

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचनाओं और खुफिया इनपुट के आधार पर शहर और ग्रामीण इलाकों के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने 56.5 लीटर देसी शराब, 68.04 बल्क लीटर देसी शराब, 9.36 बल्क लीटर विदेशी शराब, 13 बल्क लीटर ताड़ी और 19.5 बल्क लीटर बियर जब्त की।

इसके अलावा अवैध परिवहन में इस्तेमाल की जा रही लगभग ₹1.6 लाख मूल्य की दो दोपहिया गाड़ियां भी जब्त की गईं। जब्त की गई कुल संपत्ति और शराब की कीमत करीब ₹2.32 लाख आंकी गई है।

illigal alcohol dry day
पुणे में भक्तों के लिए खुशखबरी, 5 दिन रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर और DJ

पिंपरी-चिंचवड़ में भी 6 मामले दर्ज, 6 गिरफ्तार

पुणे शहर के साथ-साथ पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में भी आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया। वहां आबकारी अधिकारियों ने 6 अलग-अलग मामले दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पिंपरी-चिंचवड़ में चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान ₹18,120 मूल्य की अवैध देसी व विदेशी शराब बरामद की गई।

पूरे गणेशोत्सव के दौरान जारी रहेगी सख्त निगरानी

यह पूरी कार्रवाई पुणे आबकारी अधीक्षक रविकिरण कोले के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। वहीं, आगे की रणनीति पर बात करते हुए अधीक्षक अतुल कानाडे ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे गणेशोत्सव के दौरान अवैध शराब के भंडारण और बिक्री को रोकने के लिए विभाग की विशेष टीमें सतर्क रहेंगी और नियम तोडने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।