-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- State Civil Aviation Minister Murlidhar Mohol Said Ahmedabad Plane Crash Truth To Be Revealed In 3 Months
अहमदाबाद विमान हादसे का सच बाहर आएगा, तीन महीने में आएगी जांच रिपोर्ट
- Written By: अक्षय साहू
केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर कहा कि दुर्घटना की जांच तीन महीने में पूरी होगी। ब्लैक बॉक्स से कारणों का पता चलेगा। हादसे में 270 लोगों की मौत हुई।

मुरलीधर मोहोल (फोटो- सोशल मीडिया)
पुणे: केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को कहा कि अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच के लिए केंद्र की गठित एक उच्च स्तरीय समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
नागर विमानन राज्य मंत्री मोहोल ने कहा कि एअर इंडिया 34 बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान का परिचालन करती है, जिनमें से 12 की सुरक्षा जांच की गई है और अब तक कोई समस्या नहीं पाई गई है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि विमान के ब्लैक बॉक्स डेटा से दुर्घटना के कारणों के बारे में सुराग मिलेंगे।
241 यात्रियों की मौत
बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई 171) 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 230 यात्री और विमान कर्मी दल के 12 सदस्य सवार थे। दुर्घटना में विमान में सवार एक व्यक्ति बच गया, जबकि बाकी 241 लोगों की मौत हो गई। परिसर में भी 29 अन्य लोगों की हादसे में मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
नसरापुर कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी भीमराव कांबले को सुनाई मौत की सजा, 3 साल की मासूम से की थी हैवानियत
केंद्र सरकार ने शनिवार को विमान दुर्घटना के कारण का पता लगाने और यांत्रिक विफलता, मानवीय भूल और विनियामक अनुपालन सहित किसी भी कारक का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता वाली समिति संबंधित संस्थाओं की ओर से की जा रही अन्य जांचों का विकल्प नहीं होगी।
ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे राज
मोहोल ने कहा, ‘‘जांच जारी है और कई छोटी-छोटी जानकारियों की जांच की जाएगी। ‘ब्लैक बॉक्स’ डाउनलोड करने के बाद कई चीजें सामने आएंगी। मामले की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की गई है। रिपोर्ट तीन महीने के भीतर प्रस्तुत की जाएगी।
उन्होंने कहा, दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर शामिल हैं। यह समझने के लिए महत्वपूर्ण सुराग हो सकता है कि दुर्घटना का कारण क्या था। मोहोल ने कहा, एअर इंडिया कुल 34 ड्रीमलाइनर विमानों का संचालन करती है। सभी 34 विमानों का निरीक्षण और जांच करने के आदेश दिए गए हैं। उनमें से अब तक 10 से 12 विमानों का निरीक्षण किया जा चुका है और उनमें अभी तक कोई समस्या नहीं पाई गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
State civil aviation minister murlidhar mohol said ahmedabad plane crash truth to be revealed in 3 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













