गर्मी में भी PMC के इतने स्विमिंग पूल रहेंगे बंद, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
- Written By: प्रभाकर दुबे
प्रतिकात्मक तस्वीर
पुणे: गर्मी के सीजन (Summer Season) में पुणेकरों को दिलासा देने के लिए इस वर्ष पुणे महानगरपालिका (PMC) के शहर के विभिन्न इलाकों के कुल 27 स्वीमिंग पूल (Swimming Pools) शुरू रहेंगे। पिछले साल पुणेकरों (Punekars) के लिए केवल 18 स्वीमिंग पूल नागरिकों के लिए खुले थे। बाकी 16 स्वीमिंग पूल सुविधाओं के अभाव और अन्य कारणों से बंद (Swimming Pools Closed) पड़े थे, लेकिन इस वर्ष पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) ने करीब 70 लाख रुपए खर्च कर इनमें से आठ स्वीमिंग पूल शुरू कर दिए हैं। साथ ही सिंहगढ़ रोड पर स्थित स्वीमिंग पूल शुरू करने का प्रस्ताव महानगरपालिका कमिश्नर के सामने रखा गया हैं। ऐसे में यह स्वीमिंग पूल भी जल्द ही खुलने की संभावना हैं।
पुणे महापालिका नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करता है। इसमें बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, थिएटर, व्यायामशाला, सामुदायिक मंदिर, मनोरंजन केंद्र, स्केटिंग रिंक आदि शामिल हैं। शहर के मध्यवर्ती पेठों के साथ उपनगरों में स्विमिंग पूल की मांग बढ़ रही हैं। शहर में फिलहाल पुणे महानगरपालिका द्वारा बनवाए गए करीब 34 स्वीमिंग पूल हैं, लेकिन कराड़ों रुपए खर्च करके बनवाए गए स्वीमिंग पूलों में से लगभग आठ पूल बंद पड़े हुए हैं। दो साल से अधिक समय से बंद पड़े स्वीमिंग पूलों के कारण नागरिकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
स्वीमिंग पूलो के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं
पिछले साल पुणे महानगरपालिका ने लगभग 70 लाख रुपए खर्च कर बंद पड़े 16 स्विमिंग पुलों में से आठ पूलों को फिर से शुरु किया। साथ ही इस वर्ष एक और स्वीमिंग पूल को शुरु करने की तैयारी शुरु की गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा: सेक्टर-135 के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Swimming Skin Care Tips: स्विमिंग के शौकीन हैं, तो ऐसे रखें ख्याल, स्किन और बालों को नहीं होगा नुकसान
ग्वालियर होटल स्विमिंग पूल हादसा: 7 वर्षीय वेद की डूबने से मौत, कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमॉर्टम
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
बंद स्विमिंग पूल
- कै. केशवराव ढेरे स्विमिंग पूल, येरवडा।
- कै. विठ्ठलराव तुपे क्रीड़ा संकुल, हडपसर।
- औंध सर्वे नंबर 152
- डॉ. अब्दुल कलाम स्विमिंग पूल, पाषाण।
- कै. पांडुरंग तुकाराम कवडे स्विमिंग पूल, घोरपडी गांव।
- सर्वे नंबर 4/11 खराड़ी
- सर्वे संख्या 66/5/1 कोंढवा
[blockquote content=”रमेशभाऊ वांजले स्वीमिंग पूल पिछले तीन सालों से बंद पड़ा है। इसके कारण सन सिटी रोड पर रहने वाले नागरिकों को असुविधा हो रही है। इस बारे में कई बार शिकायतें की गई, लेकिन इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ। अब गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। इसलिए जल्द से जल्द यह स्वीमिंग पूल शुरू होना आवश्यक है।” pic=”” name=” -राकेश थावरे, स्थानीय निवासी, सन सिटी रोड”]
