एक घंटे थमेगा पुणे! 3 दिसंबर को किताबों में खोएंगे शहरवासी, मेट्रो स्टेशनों पर भी होगा सामूहिक वाचन

Shantata Punekar Vachat Ahet: पुणे में पढ़ने की संस्कृति बढ़ाने के लिए 3 दिसंबर को 'शांतता... पुणेकर वाचत आहेत' अभियान होगा। नागरिक सुबह 11 से 12 बजे तक अपनी पसंद की किताब पढ़ेंगे।
Pune Book Festival Reading Campaign December 3
एक घंटे थमेगा पुणे, किताबों की दुनिया में खोएंगे शहरवासी !सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे में 3 दिसंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक सामूहिक वाचन अभियान चलेगा।

  • ‘शांतता... पुणेकर वाचत आहेत’ अभियान का यह चौथा संस्करण होगा।

  • पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और जिले के विभिन्न स्थानों पर लोग किताबें पढ़ेंगे।

  • 12 से 20 दिसंबर तक फर्ग्युसन कॉलेज मैदान में पुणे पुस्तक महोत्सव आयोजित होगा।

Pune Book Festival Reading Campaign December 3: पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पुणे में एक बार फिर अनूठा वाचन उत्सव आयोजित किया जा रहा है। 'शांतता पुणेकर वाचत आहेत' शांति पुणेकर पढ़ रहे हैं, अभियान के तहत 3 दिसंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और जिले के विभिन्न स्थानों पर नागरिक एक घंटे तक अपनी पसंद की किताब पढ़ेंगे।

स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, आवासीय सोसायटियों, बस और रेलवे स्टेशनों से लेकर मेट्रो स्टेशनों तक इस अभियान में लोगों की भागीदारी रहेगी।यह जानकारी पुणे पुस्तक महोत्सव के मुख्य संयोजक राजेश पांडे ने दी।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) की ओर से 12 से 20 दिसंबर तक फर्ग्युसन कॉलेज मैदान में पुणे पुस्तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी महोत्सव की पृष्ठभूमि में 'शांतता पुणेकर वाचत आहेत' अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का चौथा संस्करण होगा। इसे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, पुणे महानगरपालिका, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय और समर्थ युवा फाउंडेशन का सहयोग मिल रहा है।

Pune Book Festival Reading Campaign December 3
पुणे में पशुपालकों और महिलाओं को 75% सब्सिडी पर बकरी, मुर्गी व डेयरी मशीन की सौगात; 30 नवंबर तक करें आवेदन

देश-विदेश से जुड़ रहे हैं पुस्तक प्रेमी

राजेश पांडे ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में इस अभियान को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के साथ जिले, राज्य, देश और विदेशों में रहने वाले पुस्तक प्रेमी भी इसमें भाग लेते हैं। पिछले वर्ष इस अभियान में रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज की गई थी।

अपनी पसंद की किताब पढ़ सकेंगे नागरिक

इस अभियान में स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक पुस्तकालयों, धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों और विश्वविद्यालयों के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा मेट्रो स्टेशनों पर भी सामूहिक वाचन किया जाएगा। नागरिक अपनी पसंद की कोई भी किताब पढ़ सकेंगे।

पढ़ते समय की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेंगे। अधिक जानकारी फर्ग्युसन कॉलेज परिसर स्थित पुणे पुस्तक महोत्सव के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Pune Book Festival Reading Campaign December 3
मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

एक शहर का एक घंटे ठहरकर पढ़ना बड़ी बात

पुणे पुस्तक महोत्सव के मुख्य संयोजक राजेश पांडे ने नागरिकों, संस्थाओं, सोसायटियों और संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मिले बढ़ते प्रतिसाद से शहर में पढ़ने की संस्कृति मजबूत होने का संकेत मिलता है।

एक शहर का कुछ समय के लिए अपने काम रोककर किताब पढ़ना अपने आप में बड़ी बात है। इसलिए 3 दिसंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक सभी लोग अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर अपनी पसंद की किताब जरूर पढ़ें।

नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट