पिंपरी-चिंचवड़ में दिवाली पर प्रदूषण का विस्फोट, AQI 404 और पटाखों का शोर 141 डेसिबल तक पहुंचा

Noise And Air Pollution Maharashtra: पिंपरी-चिंचवड़ में दिवाली पर बेलगाम आतिशबाजी से हवा जहरीली हुई। AQI 400 के पार और शोर 141 डेसिबल तक पहुंचा।
During Diwali, the AQI in Pimpri-Chinchwad reached 404, and noise levels climbed to 141 decibels
वायु प्रदूषण महाराष्ट्रसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवाली पर पिंपरी-चिंचवड़ में AQI 404 और शोर 141 डेसिबल तक पहुंचा।

  • अस्पतालों के शांतता क्षेत्र में भी ध्वनि प्रदूषण की सीमा टूटी।

  • बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों की सेहत पर बढ़ा खतरा।

Pimpri Chinchwad Diwali Pollution AQI: प्रकाश के महापर्व दिवाली के उल्लास के बीच पिंपरी- चिंचवड़ शहर में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की तमाम अपीलों को दरकिनार कर की गई बेलगाम आतिशबाजी ने शहर की आबोहवा को जहरीला बना दिया और ध्वनि प्रदूषण को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इसके अनुसार, 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजन की रात शहर में पटाखों का शोर 141 डेसिबल के भयावह स्तर तक पहुंच गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार जाकर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आंकड़े दशति हैं कि आतिशबाजी शुरू होने से पहले शहर की हवा बिल्कुल स्वच्छ थी।

8 नवंबर को शाम 4:30 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 14 था, जो 'अच्छी' श्रेणी में आता है। लेकिन शाम 6 बजे से जैसे ही पटाखे फूटने शुरू हुए, हवा में जहर घुलने लगा। शाम 7 बजे एक्यूआई 150, रात 9 बजे 200 और रात 10 बजे 300 के आंकड़े को पार कर गया।

रात 11 बजे यह अपने चरम यानी 404 पर पहुंच गया। 300 से ऊपर का सूचकांक - स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक माना जाता है। आलम यह रहा कि तड़के 5:30 बजे तक हवा 'बेहद खराब' बनी रही और अगले दिन यानी 9 नवंबर को सुबह 10 बजे जाकर इसमें कुछ सुधार (120 - एक्यूआई) हुआ। इस प्रकार, शहरवासियों को करीब 10 से 12 घंटों तक दमघोंटू धुएं

में सांस लेने को मजबूर होना पड़ा। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका और एमपीसीबी ने शहर के तीन प्रमुख स्थानों पिंपरी स्थित जिजामाता अस्पताल, निगडी के यमुनानगर चौक और आकुर्डी स्थित मनपा अस्पताल पर प्रदूषण की निगरानी की। सबसे चिंताजनक स्थिति आकुर्डी के अस्पताल क्षेत्र में देखी गई, जहां दिन का औसत ध्वनि स्तर 79 डेसीबल और अधिकतम शोर 141 डेसीबल दर्ज किया गया। नियमानुसार अस्पतालों के आसपास का क्षेत्र 'शांतता क्षेत्र' होता है, जहां दिन में 50 और रात में 40 डेसीबल की सीमा निर्धारित है। इसी तरह, पिंपरी के जिजामाता अस्पताल के पास रात का औसत शोर 70।1 डेसीबल दर्ज किया गया।

बच्चों, बुजुगों और अस्थमा के मरीजों को अधिक परेशानी

त्योहार के नाम पर बरती गई इस लापरवाही ने आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए जानलेवा स्थिति पैदा कर दी। इस गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (पिंपरी-चिंचवड) के उप-प्रादेशिक अधिकारी मंचक जाधव ने कहा कि प्रशासन द्वारा पटाखो के सीमित और सावधानीपूर्वक उपयोग के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

During Diwali, the AQI in Pimpri-Chinchwad reached 404, and noise levels climbed to 141 decibels
डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार गिफ्ट लेने के आरोप में घिरीं पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे, ACB तक पहुंचा मामला

इसके बावजूद 401 से ऊपर का एक्यूआई और 141 डेसीबल का शोर दर्शाता है कि नियमों का पालन नहीं हुआ। इससे सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और कानों में गुज जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब निरंतर और व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य हो गया है।

पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे। नागरिकों से इन निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई थी। ध्वनि और वायु प्रदूषण को लेकर लगातार जन जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। तभी प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सकेगा।

पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे। नागरिकों से इन निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई थी। ध्वनि और वायु प्रदूषण को लेकर लगातार जन जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। तभी प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सकेगा।