शनिवार वाडा नमाज विवाद: राहुल डंब्बाले ने सांसद मेधा कुलकर्णी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की
Pune News: शनिवार वाडा नमाज विवाद में रिपब्लिकन युवा मोर्चा नेता राहुल डंब्बाले ने सांसद मेधा कुलकर्णी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुणे पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Shanivarwada Namaz Controversy: पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कथित नमाज प्रकरण को लेकर शहर में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में रिपब्लिकन युवा मोर्चा के नेता राहुल डंब्बाले ने राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डंब्बाले ने शुक्रवार को पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व नगरसेवक एड. हाजी कपूर पठान भी उपस्थित थे।
डंब्बाले ने अपने ज्ञापन में कहा कि शनिवार वाडा में नमाज अदा किए जाने के कथित दावे के बाद मेधा कुलकर्णी ने हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं के साथ बिना अनुमति के वहां प्रवेश किया और पुलिस आदेशों की अनदेखी करते हुए “शुद्धिकरण” आंदोलन चलाया। उनका कहना है कि यह कार्य न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती देता है, बल्कि एक सांसद के पद की गरिमा के भी खिलाफ है।
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में कहा गया कि इस घटना से पुणे की सामाजिक सौहार्द्र व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है और शहर में तनाव का माहौल बनने की कोशिश की गई। डंब्बाले ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
पुणे में बारिश का कहर: 10,271 लोगों का रेस्क्यू, 3 की मौत, कई सड़कें और पुल बंद
पुणे में आषाढ़ी वारी के लिए विशेष बस सेवा: 11-12 जुलाई को चलेंगी अतिरिक्त PMPML बसें, वैकल्पिक मार्ग तय
पुणे के 72 भूस्खलन प्रभावित गांवों का पुनर्वास अधूरा, 412 करोड़ की योजना पर धीमी रफ्तार, 28 प्रस्ताव लंबित
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को शनिवार वाडा परिसर में कुछ महिलाओं द्वारा नमाज अदा किए जाने का दावा मेधा कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर किया था, जिसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ स्थल पर जाकर विरोध दर्ज कराया था। पुलिस ने उस दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए थे।
यह भी पढ़ें:- महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या केस में पहली गिरफ्तारी, मामले से सांसद और 2 PA का भी कनेक्शन
बता दें कि शनिवार वाडा एक ऐतिहासिक स्मारक में स्थित है। यहां तीन अज्ञात महिलाओं ने एक चटाई पर नमाज़ पढ़ी, जबकि इस जगह पर ऐसा करना प्रतिबंधित है। यह घटना शनिवार, 18 अक्टूबर दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे के बीच हुई।
इसके बाद, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने 19 अक्टूबर देर रात इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्मारक एवं अवशेष अधिनियम के तहत तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
