पुणे में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुणे: पुणे शहर पुलिस (Pune City Police) के सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ (SSC) ने औंध में मसाज पार्लर (Massage Parlor) की आड़ में देह व्यापार करने वाले मसाज सेंटर का भंडाफोड़ किया है। दरअसल पुलिस को ‘द वाइट विलो स्पा’ मसाज सेंटर में देह व्यापार की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कुल 6 महिलाओं को रेस्क्यू किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू की गई 6 युवतियों में मुंबई की एक मॉडल भी शामिल हैं और अन्य पांच युवतियां असम और मणिपुर की हैं। पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर का संचालन औंध के कोटबागी अस्पताल के पास रिद्धि लोटस, माधुरी पार्क सीएचएस के एक फ्लैट से किया जा रहा था। स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, इसकी सूचना मिलने पर एक फर्जी ग्राहक को सूचना की पुष्टि के लिए भेजा गया।
आरोपी CCTV कैमरे से कर रहा था निगरानी
फर्जी ग्राहक ने अतिरिक्त सेवा के लिए भुगतान करने के बाद पुलिस को सतर्क किया। काउंटर पर बैठे सुफियान ने सीसीटीवी में पुलिस को आते देखा। जिसके बाद उसने स्पा का दरवाजा बंद कर दिया। सुफियान दो महिलाओं को लेकर फ्लैट की खिड़की से एसी डक्ट में घुस गया। वहां से वह ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और खिड़की से भागने की कोशिश की। हालांकि उन्हें पकड़ लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत समिट 2026 में आज लगेगा दिग्गजों का महाकुंभ, मंत्री से लेकर उद्योगपति तक होंगे शामिल
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
पुणे के कोंढवा में बच्चों का मामूली झगड़ा बना सांप्रदायिक तनाव; बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव
अजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
पड़ोस की इमारत के एक फ्लैट में रखा
पूछताछ करने पर हिरासत में ली गई युवतियों ने कहा कि उसने महिला कर्मचारियों को पड़ोस की इमारत के एक फ्लैट में रखा है। इसी के आधार पर पुलिस ने वहां जाकर अन्य महिलाओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटर के सहायक प्रबंधक सुफियान जमालुद्दीन अहमद (23) को गिरफ्तार किया है, जबकि स्पा के मालिक वेंकटेश टीपू राठौड़ (38), मैनेजर देवी सिंह उर्फ लीलाधर शंकरसिंह चव्हाण (30), फ्लैट के मालिक अभिनव रामनाथ वाजपेयी और मोना रामनाथ वाजपेयी की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है।
