India Foreign Policy Failure: यह विफल विदेश नीति का लक्षण है, जहाजों की जब्ती पर रोहित पवार का बड़ा हमला
Rohit Pawar Attacks Modi Govt: ईरान द्वारा भारत की ओर आ रहे जहाजों को जब्त करने पर रोहित पवार ने केंद्र की विदेश नीति को विफल बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर झुकाव से भारत को केवल नुकसान हुआ है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
रोहित पवार (सोर्स: फाइल फोटो )
Rohit Pawar Attacks Modi Govt News: हाल ही में ईरान द्वारा भारत की ओर आ रहे दो जहाजों को जब्त किए जाने और भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटनाओं ने देश के भीतर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए कहा कि जिन देशों के साथ भारत के सदियों पुराने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, आज वे ही हमारे खिलाफ खड़े हो रहे हैं।
गुटनिरपेक्षता से हटकर अमेरिका का पिछलग्गू बनना पड़ा भारी
रोहित पवार ने सरकार की विदेश नीति का विश्लेषण करते हुए कहा कि आजादी के बाद से भारत ने हमेशा ‘गुटनिरपेक्षता’ (Non-alignment) की नीति अपनाई थी, जिससे दुनिया भर में हमारा सम्मान था। लेकिन पिछले 10-12 वर्षों में भारत का झुकाव तेजी से अमेरिका की ओर बढ़ा है। पवार के अनुसार, इस झुकाव से भारत को कोई लाभ नहीं हुआ, बल्कि राष्ट्र को केवल आर्थिक नुकसान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘अपमान’ झेलना पड़ रहा है।उन्होंने आगे लिखा कि इस ‘एकतरफा’ नीति का खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जिससे भारत में गैस की कमी जैसी विकराल समस्याएं पैदा हो रही हैं।
भारताचा मित्रदेश म्हणून ज्यांची कायम ओळख आहे आणि ज्या देशांसोबत भारताचे प्राचीन काळापासून व्यापारी आणि सांस्कृतिक संबंध आहेत त्या इराणने भारतीय जहाजावर गोळीबार करणं असो किंवा आता भारताकडे निघालेली दोन जहाजे ताब्यात घेण्याचा विषय असो, हे भारताच्या फसलेल्या परराष्ट्र धोरणाचं लक्षण… — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) April 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar में Fake Hibanama रजिस्ट्री मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की भूमि हड़पने का खुलासा
संपत्ति के लालच में पिता का कत्ल; बचाने आई बहन पर भी किया हमला, छत्रपति संभाजीनगर की खौफनाक वारदात
Sambhajinagar: शहरवासियों को करना होगा अभी और पानी का इंतजार, 12 जून से अतिरिक्त जलापूर्ति का वादा फिर अधूरा
डिजिटल आधुनिकीकरण की दिशा में कोंकण रेलवे का बड़ा कदम, वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक के साथ किया रणनीतिक समझौता
भक्त मंडली’ और ‘मास्टर स्ट्रोक’ पर तंज
रोहित पवार ने अपने ट्वीट में सत्ता पक्ष के समर्थकों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना दिमाग वाली भक्त मंडली सरकार के हर फैसले को अपनी भाषा में ‘मास्टर स्ट्रोक’ कहती है। अब शायद ईरान द्वारा हमारे जहाजों को जब्त किए जाने को भी ये लोग मास्टर स्ट्रोक ही बताएंगे।
यह भी पढ़ें: Baramati By-Election: सुप्रिया सुले ने डाला वोट, शरद पवार क्यों नहीं आए मतदान करने? जानें हेल्थ अपडेट
पड़ोसियों से बिगड़ते रिश्तों पर चिंता
रोहित पवार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार की दिशाहीन विदेश नीति के कारण आज ईरान तो दूर, भारत के अपने किसी भी पड़ोसी देश के साथ मधुर संबंध नहीं बचे हैं। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा और भविष्य के लिए एक ‘खतरनाक संकेत’ बताया।
