-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Rain Brings Relief And Danger In Maharashtra
बारिश से राहत और खतरा एकसाथ, मुंबई में मूसलाधार, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी
- Written By: आंचल लोखंडे
मुंबई के अलावा कोकण भी भीग रहा है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में देर रात से ही पानी बरस रहा है। वहां के तटीय इलाकों में गलियां पानी से लबालब हो गई हैं।

मुंबई में मूसलाधार, कई जिलों में चेतावनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई ने शनिवार की आधी रात के बाद जैसे ही बारिश की पहली गड़गड़ाहट सुनी, पूरा शहर मानो फिर उसी पुराने मानसूनी रंग में रंग गया। रविवार की सुबह तक रुक-रुककर होती बारिश ने हर सड़क और गली को गीला कर दिया। लोगों के लिए यह एक साथ राहत और चुनौती लेकर आई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी, ट्रैफिक धीमा पड़ा और मौसम विभाग ने दिनभर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया।
बारिश ने दक्षिण मुंबई से लेकर उपनगरों तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दादर, वरली, परेल और प्रभादेवी में रात से ही झमाझम पानी बरसता रहा। अंधेरी, बोरिवली, कांदिवली और भायखला में भी पानी की धारें ऐसी बरसीं कि लोग छतरियां संभालते रह गए। रविवार की सुबह होते ही बादलों ने फिर से मोर्चा संभाल लिया और एक बार फिर तेज बारिश ने मुंबई को थमा दिया। निचले इलाकों में पानी जमा होने से परेशानी बढ़ गई।
24 घंटे की बारिश का सरकारी ब्योरा
मुंबई में वरली – 26 मिमी, चेंबूर – 24 मिमी, एफ वॉर्ड – 24.89 मिमी, प्रतीक्षा नगर – 20.2 मिमी, दादर – 16.75 मिमी, नरिमन पॉइंट – 15.8 मिमी और कुलाबा – 10.65 मिमी बारिश हुई. मुंबई महानगरपालिका के इन आंकड़ों से साफ है कि शहर के लगभग हर कोने ने मानसून की फुहारों का स्वागत किया। जो लोग कुछ दिनों की गर्मी और उमस से परेशान थे, उनके लिए यह बारिश ठंडी हवा और राहत का तोहफा बनकर आई।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Akola Rain Update: अकोला में मानसून कमजोर, औसत से 25% कम बारिश से खरीफ फसलों पर संकट
100 साल में तीसरा सबसे सूखा जून: 75% जिलों में कम बारिश, महाराष्ट्र में खरीफ फसलें प्रभावित; पुणे में जल संकट
Amravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा
मुंबई के अलावा कोकण भी भीग रहा है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में देर रात से ही पानी बरस रहा है। वहां के तटीय इलाकों में गलियां पानी से लबालब हो गई हैं। बाजारों में कीचड़ फैल गया है और गांवों की गलियों में पानी की धाराएं बह रही हैं। मौसम विभाग ने कोकण के सभी जिलों के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मछुआरों के लिए चेतावनी
समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तटीय गांवों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। पुणे जिले के घाट क्षेत्रों में भी मानसून ने अपना असर दिखाया है। मुळशी, ताम्हिणी घाट और लोनावला की हरियाली पानी से नहाई हुई है। पिछले 48 घंटों में शिरगांव, अम्बोना और डावडी में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने पुणे घाट क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके चलते प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन इलाकों में न जाएं क्योंकि भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और रास्ते बंद होने का खतरा भी बढ़ गया है। मध्य महाराष्ट्र के नाशिक, अहमदनगर, सातारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। खेतों में नमी बनी हुई है और बोवाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। सातारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में बादल लगातार बरस रहे हैं, जिससे हरियाली और ताजगी फैल गई है।
किसानों के लिए राहतगड़चिरोली में खुली भ्रष्टाचार की पोल! पहली बारिश ही में सड़क बन गई तालाब
बारिश ने खेतों में नमी बढ़ाई। बोवाई के काम को रफ्तार मिली। किसान बोले – “सही समय पर पानी गिरा, भगवान की कृपा है।”
विदर्भ और मराठवाड़ा में फिलहाल बारिश की तीव्रता कम है। नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर और यवतमाल जिलों में हल्की फुहारें पड़ी हैं। मराठवाड़ा के औरंगाबाद, लातूर, बीड और उस्मानाबाद जिलों में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने हालांकि साफ कहा है कि मंगलवार से विदर्भ और मराठवाड़ा में भी बारिश का जोर बढ़ सकता है। यह खबर वहां के किसानों के लिए राहत भरी है, जो बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
बारिश के कारण पूरे महाराष्ट्र में तापमान में गिरावट आई है। मुंबई और कोकण में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पुणे में 28 से 30 डिग्री, नाशिक और कोल्हापुर में 27 से 29 डिग्री और विदर्भ के कुछ हिस्सों में 31 से 34 डिग्री तक तापमान रह सकता है। उमस में भी कमी आई है और हवा में ठंडक घुल गई है।
प्रशासन की अपील
अनावश्यक यात्रा से बचें। निचले इलाकों में जलभराव से सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घाट क्षेत्रों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतें। मछुआरे समुद्र में न जाएं। कुल मिलाकर, मानसून ने महाराष्ट्र को राहत और चुनौती दोनों दी हैं। मुंबई में बारिश ने गर्मी से निजात दी, लेकिन साथ ही सड़कों पर पानी जमा कर दिया। कोकण में गांवों और समुद्र तटों पर अलर्ट जारी हुआ है।
पुणे के घाट क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी अगले कुछ दिनों में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। यह मौसम ठंडक और हरियाली लाता है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी। नागरिकों को चाहिए कि वे सतर्क रहें, प्रशासन की सलाह मानें और बारिश का आनंद सुरक्षित रहकर लें।
Rain brings relief and danger in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMबाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM














