Gold-Silver का चमकता बाजार, विजयादशमी पर पुणेकरों ने जमकर की खरीदारी
भारत में दशहरे के त्योहार पर Gold खरीदने की मान्यता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। दशहरे के दिन Pune के सर्राफा बाजार में भारी भीड़ देखने के लिए मिली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सोने-चांदी की खरीदारी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: देशभर में दशहरा (विजयादशमी) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में स्थायी समृद्धि आती है। इसी वजह से गुरुवार को दशहरे के शुभ मुहूर्त पर पुणे के सर्राफा बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
साढ़े तीन मुहूतों में से एक माने जाने चाले विजयादशमी के अवसर पर नागरिक परंपरागत रूप से सोना-चांदी की बड़ी खरीदारी करते नजर आए। इस बार भी पुणेकरों ने बड़ी संख्या में बाजारों का रुख किया। खासकर सोने-चांदी के सिक्कों और निवेश के दृष्टिकोण से गहनों की मांग अधिक रही।
दशहरे पर सोना खरीदने की परंपरा आज भी उतनी ही प्रचलित है। पुणे के विभिन्न दुकानों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। गहने की तुलना में नागरिकों की अधिक रुचि सोने-चांदी के सिक्के और छोटी-मोटी निवेश की वस्तुओं में दिखी। अमराले ज्वेलर्स के संचालक सौरभ अमराले ने बताया कि “दशहरे के शुभ मुहूर्त पर पुणेकर सोना-चांदी की खरीदारी में बड़ी रुचि दिखा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
मोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
ये भी पढ़ें :- Pune Metro का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, सितंबर में 75 लाख यात्रियों ने किया सफर
क्या है एक्सपर्ट्स की राय
बंदू काका सराफ ज्वेलर्स के संचालक सिद्धार्थ अतुल शाह हाल के दिनों में सोने के भाव में लगभग 5 हजार रुपए प्रति तोला तक की बढ़ोत्तरी हुई है। वैश्विक बाजार की परिस्थितियां और त्योहारी सीजन देखते हुए कीमतें और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस समय शादी का मौसम बल रहा है और ग्राहकों का झुकाव बड़े व पारंपरिक गहनों की ओर है, ऐसे समय पर शुभ मुहूर्त पर सोने में किया गया निवेश दीर्घकालिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है।
