Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्कूलों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराएगा पुणे जिला परिषद, बोर्डों की अनुमति के बिना चल रहे थे 13 अनधिकृत स्कूल

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jan 16, 2023 | 05:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे जिला परिषद (Pune Zilla Parishad) शिक्षा विभाग ने पुणे जिले के 13 निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों (Private English Medium Schools) के मालिकों और प्रशासकों के खिलाफ आपराधिक शिकायत (Criminal Complaint) दर्ज करवाने का आदेश दिया है। ये सभी सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (CBSE), इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) या  महाराष्ट्र राज्य बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त किए बिना संचालित हो रहे हैं। शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यूडीआईएसई) पोर्टल पर मिली जानकारी के आधार पर यह आदेश जारी किया गया था, जो दर्शाता है कि संस्थान उपरोक्त किसी भी बोर्ड से अनुमति प्राप्त किए बिना काम कर रहे हैं। 

UDISE देश के स्कूलों के लिए एक डेटाबेस है। पुणे जिला पंचायत प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने हाल ही में तहसील-वार समूह शिक्षा अधिकारियों को दोषी स्कूलों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने और प्रत्येक से एक-एक लाख रुपए का जुर्माना वसूलने का आदेश जारी किया। 

किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा

उल्लेखनीय है कि पुणे (शहर और ग्रामीण) और पिंपरी-चिंचवड के कई सीबीएसई स्कूलों पर फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने और अनधिकृत तरीके से चलाने के आरोप लग रहे थे। राज्य के शिक्षा आयुक्त सूरज मांढरे ने आश्वासन दिया है कि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा कि समूह शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि 13 स्कूल अनधिकृत तरीके से काम कर रहे थे।

अन्य स्कूलों के दस्तावेजों का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश

ऐसे स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।  पुणे जिला परिषद की शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) संध्या गायकवाड़ ने कहा कि समूह शिक्षा अधिकारियों को 13 स्कूलों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अन्य स्कूलों का निरीक्षण कर उनके दस्तावेजों का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए है। 

पहले 43 स्कूल पाए गए थे अनधिकृत 

इससे पहले, अधिकारियों ने पिछले साल इसी तरह का निरीक्षण किया था और 43 स्कूल अनधिकृत पाए गए थे। पुणे जिला परिषद ने कार्रवाई की और उनमें से 29 को बंद कर दिया, लेकिन 14 स्कूल अभी भी चल रहे थे। उनमें से एक स्कूल ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और एसएससी बोर्ड से मंजूरी प्राप्त कर ली है। इसके अलावा, लोनी कलभोर, दौंड और हवेली तहसील के चार स्कूलों ने एक-एक लाख रुपए का जुर्माना अदा किया है।

Pune zilla parishad to file criminal complaint against schools 13 unauthorized schools running without permission from boards

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2023 | 05:14 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

लव जिहाद कानून पर मोदी-योगी की जीत! मुस्लिम मंच ने अनैतिक धर्मांतरण को बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट ने..

2

हर महीने का दर्द होगा कम, अपनाएं पीरियड्स में ये आसान रोज़मर्रा के उपाय

3

IPL 2026 के ऑक्शन में चमका जम्मू-कश्मीर का सितारा, CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी डार को दी बधाई

4

डेढ़ हजार आबादी, 27 हजार जन्म! यवतमाल में CRS घोटाले का खुलासा, जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड में बड़ी धांधली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.