पुणे में पैर पसार रहा जीका वायरस, संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर हुई 19, एक वरिष्ठ नागरिक भी संक्रमित
इस साल महाराष्ट्र में जीका वायरस के कुल 21 मामले सामने आए है। इन मामलों में सर्वाधिक 19 मामले पुणे से ही सामने आए है। इनमें से सबसे ज्यादा 6 मरीज एरंदवाने से सामने आए है। जिसके बाद मुंढवा, पाषाण और खराड़ी में 3-3 मामले सामने आए है। वहीं डहाणूकर कॉलनी 2 मामले संक्रमित पाए गए है। जबकि आंबेगाव और येरवड़ा में 1-1 मामला सामने आया है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
पुणे में जीका वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर हुई 19 (फाइल फोटो)
पुणे: पुणे में जीका वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस बीच, महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 19 हो गए है। बताया जा रहा है कि एक वरिष्ठ नागरिक को भी इस संक्रमण होने की जानकारी मिली है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में जीका के खिलाफ उपाययोजना शुरू कर दिया है। संक्रमित मच्छरो के रोकने के लिए फॉगिंग और फ्यमिगेशन किया जा रहा है। नीजी अस्पतालों नें वरिष्ठ नागरिक का इलाज कराना शुरू कर दिया गया है। शहर में गर्भवती महिलाओं की भी टेस्टिंग की जी रही है। बताया जा रहा है कि 19 संक्रमित मरीजों में 10 गर्भवती महिलाएं थी।
पुणे में सर्वाधिक 19 मामले
जानकारी के लिए बता दें कि इस साल महाराष्ट्र में जीका वायरस के कुल 21 मामले सामने आए है। इन मामलों में सर्वाधिक 19 मामले पुणे से ही सामने आए है। जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर की इसी प्रजाति को डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। इसके लक्षण 2 से 14 दिनों के बीच दिखता है। बताया जा रहा है कि इस रोग से संक्रमित 5 मरीजों में से एक मरीज में इसका कोई लक्षण नहीं दिखता।
महाराष्ट्र में जीका के मामले
- साल 2021 में 27 मामले
- साल 2022 में 3 मामले
- साल 2023 में 15 मामले
- साल 2024 में 21 मामले
पुणे के एरंदवाने में सर्वाधिक 6 मरीज
पुणे शहर में अब तक 19 मामले सामने आए है। इनमें से सबसे ज्यादा 6 मरीज एरंदवाने से सामने आए है। जिसके बाद मुंढवा, पाषाण और खराड़ी में 3-3 मामले सामने आए है। वहीं डहाणूकर कॉलनी 2 मामले संक्रमित पाए गए है। जबकि आंबेगाव और येरवड़ा में 1-1 मामला सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
Peddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
बंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
MT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
आज से शुरू हो रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर में दिखी मेहमाननवाजी की झलक, 56 दुकान पर खानपान की महफ़िल
जीका वायरस के क्या है लक्षण?
आमतौर पर जीका वायरस का संक्रमण होने के बाद मरीज में हल्का बुखार, जोड़ों में दर्द, स्किन पर रैशेज, आंखे लाल होना ऐसे लक्षण पाए जाते है। इसके अलावा कई मरीजों में सिर दर्द, पेट में दर्द, आंखों में दर्द, थकान और असहज महसूस होना जैसे भी लक्षण देखने को मिलते है।
