Pune Weather Update: 39°C तापमान के बीच पुणे में बारिश और ओले, मौसम ने ली अचानक करवट
Pune Weather Update News: पुणे में भीषण गर्मी के बीच अचानक बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। दिन में तेज धूप के बाद शाम को बदले मौसम से शहर में राहत के साथ हैरानी भी देखने को मिली।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मौसम (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Weather Update Heatwave Rain Hailstrom: पुणे में एक ओर जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर अचानक हुए मौसम बदलाव ने सभी को चौंका दिया।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चिलचिलाती धूप के बीच हुई ओलावृष्टि ने शहरवासियों को हैरान कर दिया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण सड़कों पर कम आवाजाही देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शाम होते-होते गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा में कर वसूली को लेकर तीखी बहस, गरीबों के लिए अभय योजना की मांग; सदन में उठा मुद्दा
BMC Cycle Track Plan Fail: मुंबई में बिना काम के 7 करोड़ खर्च प्रस्ताव पर बवाल, बीएमसी की योजना पर सवाल
‘शिवाजी कोण होता?’ किताब पर भड़के विधायक संजय गायकवाड़; प्रकाशक को दी गाली, ऑडियो क्लिप वायरल
20 मिनट की देरी ने खोली सिस्टम की पोल, नागपुर में अग्नि सुरक्षा पर खतरा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
कई इलाकों में ओलावृष्टि
पुणे और पिंपरी-चिंचवड के दापोडी, पिंपरी, नाशिक फाटा, आकुर्डी और चिंचवड़ जैसे इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं वारजे, नांदेड सिटी और सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में ओले गिरने से वातावरण में ठंडक महसूस की गई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें :- BMC Cycle Track Plan Fail: मुंबई में बिना काम के 7 करोड़ खर्च प्रस्ताव पर बवाल, बीएमसी की योजना पर सवाल
तेज हवाओं का अलर्ट
इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम के इस बदलते रुख को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है।
