पुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
Pune Water Crisis: पुणे को पानी सप्लाई करने वाले खडकवासला बांध में पानी का स्टॉक तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि समय रहते बचत नहीं की गई तो गंभीर पानी संकट खड़ा हो सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Water Crisis (Image- Social Media)
Pune Water Crisis Update: पुणे शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले खडकवासला बांध परियोजना में वर्तमान में 7.64 टीएमसी पानी का स्टॉक बचा है। हालांकि यह स्टॉक पिछले साल की तुलना में 1 टीएमसी अधिक है, लेकिन भीषण गर्मी और कृषि व पीने की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पानी जून महीने तक ही बमुश्किल पूरा हो पाएगा।
जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि अभी से पानी की बचत नहीं की गई, तो जुलाई महीने में पुणेकरों को भारी पानी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने पुणे नगर पालिका (पीएमसी) को सलाह दी है कि वह आगामी 15 अगस्त तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से सूक्ष्म नियोजन और कटौती पर विचार करें।
पुणे शहर को प्रतिदिन 1550 से 1600 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है, जो गर्मियों में और बढ़ जाती है। कड़क धूप के कारण बांधों में बाष्पीभवन की दर बहुत तेज है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Pune Red Alert IMD: सिंहगढ़ घाट में पर्यटकों की एंट्री बंद, भूस्खलन-चट्टान गिरने के खतरे पर रोक
सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
पुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
कटौती पर मनपा का स्टैंड
शहर के लिए वर्तमान में हर महीने 1.60 टीएमसी पानी की आवश्यकता होती है। उपलब्ध कुल स्टॉक में से 4.70 टीएमसी पानी शहर के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि शेष पानी ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि के लिए है। मई के अंत तक की स्थिति को देखें, तो जून और जुलाई के लिए बांधों में केवल 3 टीएमसी पानी बचेगा।
अल नीनो के चलते कम बारिश की आशंका
इसमें से जून का कोटा घटाने के बाद जुलाई के लिए सिर्फ 1 से 1.25 टीएमसी पानी ही शेष रहेगा। मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा इस साल ‘अल-नीनों’ प्रभाव के कारण कम बारिश होने की आशंका जताए जाने से चिंता और अधिक बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें :- Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
जल संसाधन विभाग ने पहले ही मनपा को पानी में आंशिक कटौती करने और 15 अगस्त तक का बैकअप प्लान बनाने का सुझाव दिया था। हालांकि, मनपा ने स्पष्ट किया है कि वह 31 मई तक शहर में किसी भी तरह की पानी कटौती नहीं करेंगी, लेकिन जून और जुलाई की अनिश्चितता को लेकर मनपा ने अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।
