Pune Water Crisis Alert: एक दिन छोड़कर जलापूर्ति पर विचार, 1 मई तक होगा फैसला
Pune Water Crisis: पुणे में कम बारिश के पूर्वानुमान के चलते जल संकट गहराने की आशंका है। जल संसाधन विभाग ने मनपा को पानी कटौती के तीन विकल्प सुझाए हैं, जिन पर 1 मई तक फैसला लिया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
जल संकट (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Water Crisis PMC Decision: पुणे में इस साल मानसून सामान्य से कम रहने के पूर्वानुमान के चलते जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने पुणे मनपा (PMC) को पानी की कटौती पर विचार करने का सुझाव दिया है।
प्रशासन ने मनपा आयुक्त नवल किशोर राम के सामने तीन विकल्प रखे हैं-पहला, फिलहाल कटौती टालना; दूसरा, सप्ताह में एक दिन जलापूर्ति बंद रखना; और तीसरा, एक दिन छोड़कर जलापूर्ति करना। इन विकल्पों में से किसी एक पर 1 मई तक निर्णय लिया जाएगा।
IMD का पूर्वानुमान और असर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अल-नीनो और इंडियन ओशन डाइपोल के प्रभाव के कारण कम बारिश की संभावना जताई है। इसका सीधा असर शहर की जल आपूर्ति की मुख्य स्रोत खड़कवासला श्रृंखला पर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पार्थ पवार का सियासी धमाका, ‘निर्विरोध’ हो सकता था चुनाव, लेकिन साजिश के तहत उतारे गए उम्मीदवार
नागपुर में बाहरी ट्रकों पर मेहरबानी? टैक्स दिये बिना दौड़ रहे ट्रक, सरकार को करोड़ों का नुकसान; आरटीओ पर सवाल
Pune Yerawada Property Fraud: मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पहचान
नागपुर में सामाजिक न्याय पर फोकस, एनसीएससी टीम का दौरा, कर्मचारियों के समस्याओं पर चर्चा
हर महीने 15% कटौती का सुझाव
जल संसाधन विभाग ने 1 अगस्त तक पर्याप्त जल भंडार बनाए रखने के लिए हर महीने 15 प्रतिशत कटौती करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में शहर को प्रतिदिन 1622.5 एमएलडी पानी मिल रहा है, जिसमें कटौती से बड़ी कमी आ सकती है।
तीनों विकल्पों का विश्लेषण
पहला विकल्प, कटौती टालना, व्यावहारिक नहीं माना जा रहा क्योंकि इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की भारी कमी हो सकती है। दूसरा विकल्प, सप्ताह में एक दिन सप्लाई बंद करना, कुछ बचत जरूर करेगा लेकिन वितरण प्रणाली प्रभावित हो सकती है। तीसरा विकल्प, एक दिन छोड़कर जलापूर्ति, सबसे प्रभावी माना जा रहा है, जिससे करीब 25% पानी बचाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें :- Pune Yerawada Property Fraud: मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पहचान
अंतिम निर्णय का इंतजार
मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि कटौती लागू होती है, तो भी नागरिकों को आवश्यक मात्रा में पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अब पूरे शहर की नजरें 1 मई को होने वाले अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।
