-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ncrb Presents Crime In India Report 2023
NCRB Report 2023: पुणे में बच्चों पर अपराध 68% बढ़े, महिलाओं और साइबर अपराध भी बढ़े
- Written By: अपूर्वा नायक
हाल ही में NCRB ने Crime In India 2023 रिपोर्ट पेश की है। जिसमें पुणे शहर में हुए अपराधों ने सभी को हैरान कर दिया है। Pune में 2023 के दौरान IPC के अंतर्गत 12,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए है।

क्राइम न्यूज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune News: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने हाल ही में अपनी ‘क्राइम इन इंडिया 2023’ रिपोर्ट जारी की है। इसमें पुणे शहर की कानून-व्यवस्था और अपराध के रुझानों पर गंभीर प्रश्न खड़े किए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में साल 2022 में बच्चों के खिलाफ अपराधों में 68.6% की वृद्धि दर्ज की गई। यही नहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध और साइबर अपराधों में भी बड़ी तेजी आई है। लेकिन पुणे पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने की दर में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अपराधों की बढ़ती संख्या समाज और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय है।
आंकड़ों पर एक नजर
रिपोर्ट के अनुसार, पुणे में 2023 के दौरान IPC के तहत 12,542 मामले दर्ज किए गए। यह संख्या 2022 में दर्ज 11,074 मामलों की तुलना में लगभग 13.3% अधिक है। वहीं, स्पेशल एक्ट और लोकल लॉज से जुड़े मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। 2022 में जहां 3,099 मामले सामने आए थे, वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 4,480 हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
रिपोर्ट के मुताबिक पुणे पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने की दर में अच्छा प्रदर्शन किया है। पुणे ने 2023 में चार्जशीट दाखिल करने के मामले में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आईपीसी मामलों में 94%, वहीं स्पेशल एक्ट और लोकल लॉज के तहत 98।9% मामलों में पुलिस ने चार्जशीट दायर की, जिससे पुणे देश के प्रमुख महानगरों में तीसरे स्थान पर रहा।
सबसे गंभीर स्थिति बच्चों के खिलाफ अपराधों की रही, रिपोर्ट बताती है कि 2022 में जहां बच्चों से संबंधित अपराधों के 732 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2023 में यह बढ़कर 1,234 तक पहुंच गए, यानी अपराधों में एक ही साल में 68.6% की वृद्धि हुई। इन मामलों में 4 हत्याएं, 7 आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले, 7 परित्याग के मामले, 764 अपहरण और अगवा से जुड़े मामले तथा 432 मामले पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज हुए। इनमें से 329 मामले ऐसे थे जिनमें “लापता बच्चों को सीधे अपहरण की श्रेणी में शामिल किया गया।
यौन उत्पीड़न के 156 मामले
रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में महिलाओं के खिलाफ 2।074 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2023 में यह बढ़कर 2,550 तक पहुंच गए। इनमें दहेज हत्या के 6, पति या परिजनों की प्रताड़ना के 609, बलात्कार के 196, यौन उत्पीड़न के 156, स्टॉकिंग के 176 और महिलाओं से छेड़छाड़ के 588 मामले दर्ज किए गए। इस श्रेणी में चार्जशीट दाखिल करने की दर 77.1% रही। यह दर बेहतर मानी जा सकती है।
ये भी पढ़ें :- डी.बी पाटिल के नाम पर होगा अब नवी मुंबई एयरपोर्ट, पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन
डिजिटल युग में साइबर अपराध का बढ़ता खतरा
डिजिटल युग में साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एनसीआरबी के अनुसार, देशभर में 2023 में साइबर अपराध के कुल 86,420 मामले दर्ज हुए, जबकि 2022 में यह संख्या 65,893 थी। वहीं पुणे में 2021 में 225 साइबर अपराध दर्ज हुए थे, 2022 में यह बढ़कर 357 हुए और 2023 में यह आंकड़ा 487 मामलों तक पहुंच गया। सबसे अधिक यानी लगभग 69% मामले वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े थे। इसके अलावा पहचान चोरी, ब्लैकमेलिंग, साइबर स्टॉकिंग और अश्लील सामग्री प्रसारित करने जैसे अपराध भी सामने आए। पुणे पुलिस के पास 2023 में कुल 1,497 साइबर अपराध के मामले थे, जिनमें से केवल 43 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा सकी। एनसीआरबी की रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि पुणे में अपराधों की प्रकृति बदल रही है।
Ncrb presents crime in india report 2023
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMUP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMमहाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














